जेपी गंगा पथ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जेपी गंगा पथ
पटना मरीन ड्राइव[1]
मार्ग की जानकारी
लंबाई: 20.500000000000000000000 कि॰मी॰ (12.73810944086500000000000000000000 मील)
अस्तित्व में: 24 June 2022 – present
प्रमुख जंक्शन
West अन्त: दीघा
East अन्त: दीदारगंज
स्थान
मुख्य नगर:पटना

जेपी गंगा पथ या पटना मरीन ड्राइव, भारत के बिहार राज्य के पटना में गंगा नदी के किनारे एक एक्सप्रेसवे है ।[2][3] इसका निर्माण हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (हुडको) और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है ।[4][5] जेपी गंगा पथ (पटना मरीन ड्राइव) की योजना पूर्वी पटना और पश्चिमी पटना के बीच यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने और अशोक राजपथ पर यातायात की भीड़ को कम करने के लिए बनाई गई थी ।[6][7]

एक्सप्रेसवे का पहला चरण 24 जून 2022 को जनता के लिए खुला था।[8] पटना मरीन ड्राइव के दूसरे चरण का उद्घाटन 14 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था।[9][10]

एक्सप्रेस वे[संपादित करें]

यह 2234.46 करोड़ रुपये की लागत से पटना में दीघा और दीदारगंज के बीच बनी 20.5 किलोमीटर लंबी (12.7 मील) सड़क है।[11]

फेज I: 6.5 किमी[संपादित करें]

दीघा से पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बीच 6.5 किमी लंबी परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन 24 जून 2022 को किया गया था। सड़क का निर्माण 13 मीटर ऊंचे बांध पर किया गया है.

फेज 2: 5 किमी[संपादित करें]

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल से गाय घाट तक 5 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले दूसरे चरण का उद्घाटन 14 अगस्त 2023 को किया गया था। दूसरे चरण में सड़क को फतुहा तक 18 किलोमीटर तक बढ़ाया गया है।[17] गंगा पथ 6.5 किमी ग्रेड स्तर पर और 14 किमी ऊंचा है।

फेज 3: 9 किमी[संपादित करें]

गांधी सेतु से दीदारगंज तक परियोजना का तीसरा चरण निर्माणाधीन है।[12][13]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "CM Nitish Kumar inspects construction works on JP Ganga Path, also known as Patna Marine Drive, for third time in 67 days".
  2. "Patna's Marine Drive will now be extended up to Bakhtiyarpur in east direction and Sherpur in west".
  3. "Four-lane Ganga highway to be ready by September '17 - Times of India". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 13 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 मई 2016.
  4. "Ganga Marine Drive in Patna to be operational by 2017 end". news.biharprabha.com. 12 एप्रिल 2015. मूल से 16 एप्रिल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 एप्रिल 2015.
  5. "Driveway hits river wall". www.telegraphindia.com. मूल से 2 June 2016 को पुरालेखित.
  6. "Construction work on Patna Marine Drive will be completed up to Gaighat by June this year, officials tell CM Nitish Kumar".
  7. "Ganga Path to be ready up to Gaighat in Patna by June".
  8. Tripathi, Piyush (June 24, 2022). "Bihar CM Nitish Kumar to open Ganga Path, 2 more projects today". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-06-24.
  9. "Ganga Path-Gaighat stretch set for launch in mid-August".
  10. "CM to open Lohia Path Chakra & J P Path extension on Aug 14".
  11. "बिहार: अब 90 किलोमीटर का होगा जेपी गंगा पथ, कोईलवर से करजान तक होगा विस्तार, जानिए कबतक होगा तैयार."
  12. "JP Ganga Path now to be extended till Deedarganj".
  13. "Ganga Path stretch from Gaighatto Deedarganj to be ready by June".