जेन्स स्टोल्टेनबर्ग
जेन्स स्टोल्टेनबर्ग | |
|---|---|
| नाटो के महासचिव Designate | |
| पद ग्रहण 1 अक्टूबर 2014 | |
| पहले | ऐन्डर्स फोग़ रासमुसन |
| नॉर्वे के 27वें प्रधानमंत्री | |
| कार्यकाल 17 अक्टूबर 2005 – 16 अक्टूबर 2013 | |
| शासक | हैराल्ड पंचम |
| पूर्वाधिकारी | जेल्ल मग्न बोंदेविक |
| उत्तराधिकारी | एर्ना सोलबर्ग |
| कार्यकाल 3 मार्च 2000 – 19 अक्टूबर 2001 | |
| शासक | हैराल्ड पंचम |
| पूर्वाधिकारी | जेल्ल मग्न बोंदेविक |
| उत्तराधिकारी | जेल्ल मग्न बोंदेविक |
| लेबर पाटी के अध्यक्ष | |
| पदस्थ 6 अप्रैल 2002 | |
| पूर्वाधिकारी | थॉर्बजोर्न जगलैंड |
| वित्त मंत्री | |
| कार्यकाल 25 अक्टूबर 1996 – 17 अक्टूबर 1997 | |
| पूर्वाधिकारी | सिग्ब्जॉर्न जॉनसन |
| उत्तराधिकारी | गुडमुंड रेस्टाड |
| वर्कर्स यूथ लीग के अध्यक्ष | |
| कार्यकाल 1985–1989 | |
| पूर्वाधिकारी | एगिल नुदसन |
| उत्तराधिकारी | तुरिड बिर्केलैण्ड |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 16 मार्च 1959 |
| दल | लेबर पार्टी |
| पत्नी | इंग्रिड सुलेरूद |
| बच्चे | एक्सल एनी कैटरिना |
| ओस्लो विश्वविद्यालय | |
| हस्ताक्षर | |
जेन्स स्टोल्टेनबर्ग (जन्म १६ मार्च १९५९) नॉर्वेयाई राजनीतिज्ञ हैं। वो वर्ष २००० से २००१ और बाद में २००५ से २०१३ तक नॉर्वे के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वो वर्ष २००० से २०१४ तक नॉर्वे की लेबर पार्टी के अध्यक्ष रहे।
पूर्व जीवन
[संपादित करें]जेन्स स्टोल्टेनबर्ग का जन्म नॉर्वे के ओस्लो में स्टोल्टेनबर्ग परिवार में १६ मार्च १९५९ को हुआ। उनके पिता थोर्वाल्ड स्टोल्टेनबर्ग लेबर पार्टी से प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो नॉर्वे के राजदूत, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री रहे। उनकी माँ एक पत्रकार थीं जो १९८० के दशक में विभिन्न सरकारों में राज्य-सचिव रहीं।[1] स्टोल्टेनबर्ग १९६० से १९६३ तक तक सर्बिया में रहे क्योंकि उस समय उनके पिता योगस्लोविया में राजदूत थे।[2]
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]स्टोल्टेनबर्ग की पत्नी का नाम इंग्रिड सुलेरूद है जिससे उनके एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं।[3]
करियर
[संपादित करें]१९९० में उन्हें पहली बार प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम के द्वारा स्टेट सेक्रेटरी ऑफ इनवायरमेंट का प्रभार सौंपा गया। १९९३ में वे ओस्लो से संसद सदस्य चुने गए और उन्हे व्यापार व ऊर्जा मंत्री नियुक्त किया गया। १९९६ से १९९७ तक उन्होने देश के वित्त मंत्री का कार्यभार सँभाला।
जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ४० साल की उम्र में वर्ष २००० में पहली बार प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए थे, किन्तु उसी वर्ष हुये चुनाव में पराजय के साथ वे वर्ष २००५ तक विपक्ष के नेता रहे। उसके पश्चात उन्हें एक बार फिर एक गठबंधन सरकार को नेत्रत्व देने हेतु प्रधान मंत्री का उत्तरदायित्व सौंपा गया। वे इस पद पर अक्टूबर २०१३ तक रहे। उल्लेखनीय है, कि सितंबर २०१३ में हुए नार्वे के आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की जीत हुई और लेबर पार्टी की पराजय। इसप्रकार लेबर पार्टी की हार से देश में आठ वर्षो के सेंटर लेफ्ट शासन का अंत हो गया। करीब तीन चैथाई वोटों की गिनती के बाद कंजरवेटिव पार्टी की अगुवाई वाले चार पार्टियों के सेंटर राइट गुट ने संसद की 169 सीटों में से 96 पर जीत दर्ज की जबकि स्टोल्टेनबर्ग के तीन दलों के गठबंधन सेंटर लेफ्ट को 72 सीटें ही मिलीं।[4]
वे वर्तमान में नार्वे की लेबर पार्टी के नेता के रूप में पार्टी के संसदीय दल के प्रमुख हैं।[5]
नाटो महासचिव
[संपादित करें]२८ मार्च २०१४ को नाटो ने स्टोल्टेनबर्ग को ऐन्डर्स फोग़ रासमुसन का उत्तराधिकारी घोषित किया। वो १ अक्टूबर २०१४ से नाटो के महासचिव होंगे।[6] [7]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Kolstad, Tom (17 अक्टूबर 2011). "Stoltenberg-familien i åpenhjertig interview". आफ्टेनपोस्टन डॉट नो (नॉर्वेजियाई भाषा में). 22 अक्तूबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 19 मार्च 2014.
- ↑ "Stoltenberg: Beograd ostao u srcu" [स्टोल्टेनबर्ग: बेलग्रेड दिल में बसा हुआ] (नॉर्वेजियाई भाषा में). होबो सीटीएन. १२ मई २०१३. 22 अक्तूबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २९ मार्च २०१४.
- ↑ फोसेन, एरिक (31 दिसम्बर 2011). "- Man må tro at det nytter". बीटी डॉट नो (नॉर्वेजियाई भाषा में). मूल से से 27 सितंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: १९ मार्च २०१४.
- ↑ "इरना सोलबर्ग होंगी नार्वे की प्रधानमंत्री". जन टीवी, जन-जन की आवाज़. ११ सितंबर २०१३. अभिगमन तिथि: २९ मार्च २०१४.
- ↑ "2014 –NATO Secretary General designate" [2014- नाटो महासचिव मनोनीत] (अंग्रेज़ी भाषा में). नाटो के अधिकृत जालस्थल पर जेन्स की जीवनी. 15 सितंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २९ मार्च २९१४.
{{cite web}}: Check date values in:|accessdate=(help) - ↑ "Appointment of Secretary General designate" [मनोनीत महासचिव की नियुक्ति] (अंग्रेज़ी भाषा में). नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाइजेशन. २८ मार्च २०१४. 29 मार्च 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २९ मार्च २९१४.
{{cite web}}: Check date values in:|accessdate=(help) - ↑ "नार्वे के पूर्व प्रधानमन्त्री नाटो के नए महासचिव बनेंगे". रेडियो रूस. २८ मार्च २०१४. मूल से से 29 मार्च 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: २९ मार्च २०१४.
| जेन्स स्टोल्टेनबर्ग से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |