जेनिफ़र लॉरेंस
जेनिफ़र लॉरेंस | |
---|---|
![]() 83वें अकेडमी पुरुस्कारों के दौरान लॉरेंस | |
जन्म |
जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस 15 अगस्त 1990 लुईविल, केन्टकी, अमेरिका |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
जीवनसाथी | कुक मैरोने (वि॰ 2019) |
पुरस्कार |
अकेडमी पुरस्कार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार स्क्रीन ऍक्टर्स गिल्ड पुरस्कार |
वेबसाइट jenniferslawrence |
जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस (पैदाइश: 15 अगस्त 1990) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं।[1] उनकी फिल्मों ने दुनिया भर में $6 अरब से भी ज़्यादा कमाई की है। वह 2015 और 2016 में दुनिया की सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्री थीं। लॉरेंस 2013 में टाइम की "दुनिया में 100 सबसे प्रभावशाली लोग" फ़ेहरिस्त में तथा 2014 और 2016 की "फ़ोर्ब्ज़ हस्ती 100" फ़ेहरिस्तों में नज़र आयीं।
लॉरेंस का जन्म और पालन पोषण लुईविल, केन्टकी, में हुआ जहाँ इन्होंने 14 वर्ष की उम्र तक रंगमंच में अभिनय शुरू कर दिया। नाटक और अभिनय के लिए कभी औपचारिक शिक्षा न प्राप्त करने वाली लॉरेंस ने टेलिविज़न पर सबसे पहले कदम टीबीएस चैनल पर 2007 से 2009 तक प्रसारित हुए द बिल एंगवॅल शो सिटकॉम से रखा। इस कार्यक्रम में अपने अभिनय के लिए इन्हें यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग यंग परफ़ोरम इन अ टीवी सीरीज़ (हिन्दी: टीवी शृंखला में उत्कृष्ट युवा कलाकार के लिए यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड) मिला। इसके पश्चात इन्होंने कई टेलिविज़न शृंखलाओं में अतिथि कलाकार की भूमिका निभाई। इन्होंने बड़े पर्दे पर कदम द बर्निंग प्लेन (2008) से रखा, जिसमें इनके अभिनय को काफ़ी सराहना मिली। मुख्य किरदार के रूप में इनकी सबसे पहली फ़िल्म द पोकर हाउस थी। फिर क्रिस प्रैट के साथ पैसेंजर्स फ़िल्म।
लॉरेंस की विंटर्स बोन (2010) में उनकी मुख्य भूमिका समान्यतः उनका ब्रेकआउट प्रदर्शन माना जाता है। इसके लिए इन्हें अकेडमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडीपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन ऍक्टर्स गिल्ड पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकित किया गया। 20 वर्ष की उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली लॉरेंस दूसरी सबसे कम उम्र की अभिनेत्री थीं। 22 वर्ष की उम्र में रोमेंटिक कॉमेडी सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक (2012) में अपनी भूमिका के लिए इन्हें अन्य पुरस्कारों के आलावा अकेडमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडीपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन ऍक्टर्स गिल्ड पुरस्कार प्राप्त हुए, जिस से ये सबसे कम उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी पुरस्कार के लिए दो बार नामांकन प्राप्त करने वाली पहली और जीतने वाली दूसरी सबसे युवा अभिनेत्री बन गईं।
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
![]() |
विकिमीडिया कॉमन्स पर जेनिफ़र लॉरेंस से सम्बन्धित मीडिया है। |