सामग्री पर जाएँ

जीसू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जीसू
कैमरे की ओर देखती हुईं जीसू
Jisoo in 2023
जन्म
किम जी-सू

3 जनवरी 1995 (1995-01-03) (आयु 31)
गनपो, ग्योंगगी, दक्षिण कोरिया
पेशा
  • गायिका
  • अभिनेत्री
कार्यकाल2016–वर्तमान
Agentवाईजी एंटरटेनमेंट
संगीत यात्रा
मूलसियोल
शैली
बाजास्वर
लेबल
  • वाईजी एंटरटेनमेंट
  • इंटरस्कोप]][1]
बैंड
  • ब्लैकपिंक
  • वाई फ़ैमिली
  • वाई स्टेज
Korean name
हांगुल
संशोधित रोमनीकरण [किम जी-सू] त्रुटि: {{Transliteration}}: transliteration text not Latin script (pos 1: क) (सहायता)
देवनागरीकरण [किम चीसू] त्रुटि: {{Transliteration}}: transliteration text not Latin script (pos 1: क) (सहायता)
हस्ताक्षर

जीसू (कोरियाई: 김지수; जन्म 3 जनवरी, 1995) का वास्तविक नाम किम जी-सू है। वे दक्षिण कोरियाई गायिका और अभिनेत्री हैं। वे अगस्त 2016 में वाईजी एंटरटेनमेंट द्वारा गठित साउथ कोरियन गर्ल ग्रुप ब्लैकपिंक की सदस्य है। संगीत के अलावा उन्होंने वर्ष 2015 की सीरीज़ द प्रोड्यूसर्स में एक कैमियो की भूमिका के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

किम जी-सू का जन्म 3 जनवरी 1995[2] को गनपो, ग्योंगगी प्रांत, दक्षिण कोरिया में हुआ था। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है। बचपन में वे बास्केटबॉल खेलती थीं और तायक्वोंडो का अभ्यास करती थीं।[3] वे एक चित्रकार और लेखिका बनना चाहती थीं।[4]

आरंभिक जीवन

[संपादित करें]

जिसू ने 31 मार्च 2023 को एकल एल्बम मी के साथ अपने एकल संगीत की शुरुआत की। एल्बम ने दो दिनों से भी कम समय में 1.03 मिलियन प्रतियों की बिक्री के साथ सर्कल एल्बम चार्ट पर नंबर एक पर शुरुआत की। वह सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम बन गया। वे दक्षिण कोरिया में महिला एकमात्र एकल कलाकार हैं जिनकी दस लाख से अधिक प्रतियाँ बेची गई हैं। उनका एकल "फ्लावर" एक व्यावसायिक सफलता बनी, जो बिलबोर्ड ग्लोबल 200 और सर्कल डिजिटल चार्ट पर दूसरे नंबर पर रही। यह कैनेडियन हॉट 100, एनज़ेड सिंगल्स चार्ट और यूके सिंगल्स चार्ट पर एक कोरियाई महिला एकल कलाकार द्वारा सबसे प्रसिद्ध गाना बन गया है।

पुरस्कार

[संपादित करें]

उन्होंने जेटीबीसी सीरीज़ स्नोड्रॉप (2021-22) में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्हें 2022 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सियोल इंटरनेशनल ड्रामा अवॉर्ड दिया गया था।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. हरमन, तमर (22 अक्तूबर 2018). "ब्लैकपिंक साइन विद इंटरस्कोप रिकॉर्ड्स & यूएमजी इन ग्लोबल पार्टनरशिप विद वाई एंटरटेनमेंट: एक्सक्लूसिव". बिलबोर्ड. 23 अक्तूबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 नवंबर 2018.
  2. दली, रिहान (4 जनवरी 2019). "अ बिगनर'स गाइड टू ब्लैकपिंक, द ऑल-सिंगिंग, ऑल-रैपिंग, ऑल-फ़ीमेल के-पॉप बैंड". एनएमई. 3 अक्तूबर 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 फरवरी 2022.
  3. "जीसू ऑफ़ ब्लैकपिंक: फ़्रॉम 'मिस्ट्री गर्ल' टू ग्लोबल सैंसेशन, हर स्टोरी सो फ़ॉर". साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट. 6 जून 2020. 11 फरवरी 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 मार्च 2021.
  4. "ब्लैकपिंक'स जैनी, रोज़, जीसू, एंड लीज़ा: व्हट टू नो". मारी क्लेयर. 14 अक्तूबर 2020. 18 अक्तूबर 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 13 मार्च 2021.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]