जियो मेरे फिलिस्तीन (गाना)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
"जियो मेरे फिलिस्तीन"
गीत द्वारा

जियो मेरे फिलिस्तीन (स्वीडिश:Leve Palestina) या लॉन्ग लिव पेलेस्टाइन, स्वीडिश कूफियह बैंड का एक गाना है, जिसे 1978 में रिलीज़ किया गया था। इसे उन विदेशी गीतों में से एक माना जाता है जिन्हें लोग फ़िलिस्तीन और उसके साथ एकजुटता में अधिकांश प्रदर्शनों और मार्चों में गाते हैं विदेशी देशों में, विशेषकर स्वीडन में फिलिस्तीनी संघर्ष के समर्थन मैं।[1][2] इसे स्वीडिश संगीत बैंड स्पार्टाकस द्वारा गाया गया था, और 4 मार्च 2016 को एल्बम के हिस्से के रूप में जारी किया गया था (स्वीडिश में: मेड सेन्गेन सोम वेपेन)। हाल ही मैं गाज़ा में हो रहे इज़राइल द्वारा हमलों के विरोध में हो रहे विश्वभर में प्रदर्शनों में ये गाना खूब गया जा रहा है, और ये गीत फिलिस्तीनियो की आवाज़ बन के उभर रहा है।[3][4]

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

जॉर्ज टोटारी एक नाज़रथ में जन्मे ईसाई जिन्होंने 1967 में इज़राइल के कब्जे के बाद फ़िलिस्तीन छोड़ स्वीडन के लिए प्रस्थान किया, तब उन्होंने 1972 में गोथनबर्ग में फिलिस्तीनी और स्वीडिश गायकों के साथ फ़िलिस्तीनी केफ़ियेह (फिलिस्तीनी रूमाल) के नाम पर केफ़िएह बैंड (अंग्रेजी में: KOFIA) की स्थापना की, जिसमें 12 लोग शामिल थे, सभी अलग-अलग राष्ट्रीयताओं के थे।[5][6] फ़िलिस्तीनी बैंड ने अरबी, स्वीडिश और इतालवी सहित विभिन्न भाषाओं में कई गाने प्रस्तुत किए। यह गाना पहली बार 1978 में "अर्थ ऑफ़ माई होमलैंड" नामक एल्बम में रिलीज़ किया गया था, जो कुफिया बैंड का दूसरा एल्बम है। इस गीत पर यहूदी-विरोधी होने का आरोप लगाया गया था, क्योंकि इसमें "डाउन विद ज़ायोनीज़्म" वाक्यांश शामिल था, यहां तक ​​कि इसकी सामग्री पर चर्चा के लिए एक सत्र भी आयोजित किया गया था। हालांकि यहूदी विरोधी होना और जायोनिस्ट विरोधी होने में फर्क है, जायोनिस्ट विरोधी होना इज़राइल की स्थापना के विरोध में होना होता है।[7]

गीत के बोल[संपादित करें]

जॉर्ज टोटारी द्वारा मूल तौर पर ये गीत स्वीडिश भाषा में लिखा गया था।[8] इसको दुनियाभर की अन्य भाषा में अनुवाद किया गया है अंग्रेजी और अरबी के साथ। इसका हिंदी भाषा में अनुवाद जेएनयू के सहायक प्रोफेसर ब्रह्म प्रकाश द्वारा किया गया।[9]

हिंदी में स्वीडिश में
जियो मेरे फिलिस्तीन Leve Palestina
जियो जियो जियो मेरे फिलिस्तीन, जायोनिज्म को हराओ Leve Palestina och krossa sionismen
जियो जियो जियो मेरे फिलिस्तीन Leve, leve, leve Palestina
हमने की धरती की बुआई Och vi har odlat jorden
हमने था गेंहू उपजाया Och vi har skördat vetet
हमने ही नींबू बटोरा Vi har plockat citronerna
हमने ही फिर तेल निकाला Och pressad oliverna
ये ज़मीं हमारी है, ये सारी दुनिया जानती है Och hela världen känner till vår jord
ये ज़मीं हमारी है, ये सारी दुनिया मानती है Och hela världen känner till vår jord
जब तुमने सैनिक को भेजा Och vi har kastat stenar på
जब तुमने ये टैंक चलाया soldater och poliser
जब तुमने बुलडोजर झोंका Och vi har skjutit raketer
हमने ही था पत्थर मारा mot våra fiender
सच हमारे संघ है, ये सारी दुनिया जानती है Och hela världen känner till vår kamp
अपने इस संघर्ष को ये सारी दुनिया मानती है Och hela världen känner till vår kamp
हम अपनी ज़मीन को Och vi ska befria vårt land
साम्राज्यवाद से छीन के लेंगे från imperialismen
हम अपनी ज़मीन पर समाजवाद ला कर दम लेंगे Och vi ska bygga upp vårt land till socialismen
ये सारी दुनिया देखेगी, ये सारी दुनिया जानेगी,

अपने इस संघर्ष को ये सारी दुनिया मानेगी

Och hela världen kommer att bevittna
जियो, जियो, जियो मेरे फिलिस्तीन Leve, leve, leve Palestina
जायोनिज्म को हराओ, जियो मेरे फिलिस्तीन Leve Palestina och krossa sionismen

[10]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Correspondents, B. N. N. (2023-11-04). "Old Swedish Song 'Leve Palestina' Echoes Global Solidarity on TikTok". BNN Breaking (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-01-14.
  2. "फिलिस्तीन लंबे समय तक जीवित रहे ....स्वीडिश गीत जिसने दुनिया की सड़कों पर धूम मचा दी (अरबी में खबर गाने के साथ)". www.aljazeera.net. अभिगमन तिथि 14 जनवरी 2024.
  3. Correspondents, B. N. N. (2023-11-04). "Old Swedish Song 'Leve Palestina' Echoes Global Solidarity on TikTok". BNN Breaking (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-01-21.
  4. "Gaza war: Kofia's viral hit unites the world in protest". gulfnews.com (अंग्रेज़ी में). 2023-11-12. अभिगमन तिथि 2024-01-21.
  5. Solmaz, Kubra. "How a Swedish song from the 70s became a new Palestinian anthem". Kofia's 'Leve Palestina': The Swedish-Palestinian Anthem Echoing a New Wave of Palestinian Solidarity (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-01-14.
  6. "The Powerful Story Behind "Leve Palestina" Song". UAE Moments (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-01-21.
  7. ""Leve Palestina": Story of a Palestinian-Swedish Band Kofia". Asian Marxist Review (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-01-14.
  8. admin (2024-01-01). "Leve Palestina: The Rhyme of the Undamned". Palestine Chronicle (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-01-14.
  9. Leve Palestina | Hindi Translation Of Swedish Song | Brahma Prakash | AISA- DASTA, अभिगमन तिथि 2024-01-14
  10. "Leve Palestina, Krossa Sionismen - English Lyrics and Translation - Leve Palestina - Krossa Sionismen" (अंग्रेज़ी में). 2023-10-29. अभिगमन तिथि 2024-01-14.