सामग्री पर जाएँ

ज़ुल्मी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(ज़ुल्मी (1999 फ़िल्म) से अनुप्रेषित)
ज़ुल्मी

ज़ुल्मी का पोस्टर
निर्देशक कुक्कू कोहली
पटकथा राजीव कौल
निर्माता सत्येन्द्र पाल
अभिनेता अक्षय कुमार,
ट्विंकल खन्ना,
अरुणा ईरानी,
अमरीश पुरी
संगीतकार दिलीप सेन-समीर सेन
प्रदर्शन तिथियाँ
16 अप्रैल, 1999
देश भारत
भाषा हिन्दी

ज़ुल्मी 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह कुक्कू कोहली द्वारा निर्देशित है और इसमें अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हैं।[1] यह इन दोनों की साथ में दो फ़िल्मों में से एक है (अन्य फ़िल्म उसी वर्ष जारी हुई इन्टरनेशनल खिलाड़ी है)।[2]

संक्षेप

[संपादित करें]

बलराज दत्त (अमरीश पुरी) बाबा ठाकुर का अंगरक्षक है। वह मरते समय बलराज से अपने पोते निहाल की देखभाल और सुरक्षा करने का वादा करवाता है। सालों बाद, राज मल्होत्रा (अक्षय कुमार) ​​और उसकी बहन एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे होते हैं। उन पर बाद में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किया जाता है। वह व्यक्ति राज की बहन के साथ बलात्कार करने की कोशिश करता है। उसके बाद वह आत्महत्या कर लेती है।

इस घटना से दुखी होकर, राज एक और ऐसी ही घटना देखता है और एक लड़की को छेड़छाड़ करने वालों से बचाता है। यह सब बलराज देख लेता है और वह राज से प्रभावित होता है। वह राज को अपनी बेटी कोमल (ट्विंकल खन्ना) के लिए अंगरक्षक बनाता है। कोमल शुरू में राज को नापसंद करती है और उसे नौकरी से निकालने की बार-बार कोशिश करती है। लेकिन धीरे-धीरे वह उसे पसंद करने लगती है। चीजें तब जटिल हो जाती हैं जब राज निहाल को पहचान जाता है कि उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति यही है। अब, राज निहाल (मिलिंद गुनाजी) को मारने की कोशिश करता है।

मुख्य कलाकार

[संपादित करें]

सभी गीत गुलशन बावरा द्वारा लिखित; सारा संगीत दिलीप सेन-समीर सेन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."तेरी बदमाशियाँ और मेरी कमज़ोरियाँ"आशा भोंसले, उदित नारायण5:00
2."भूल से हमने भूल की है जो"कुमार शानू, आशा भोंसले5:14
3."सपने में आके लूट गया"आशा भोंसले4:02
4."भूल से हमने भूल की है जो" (वाद्य संगीत)5:14
5."ज़ुल्मी तूने ज़ुल्म किया"आशा भोंसले4:16
6."भूल से हमने भूल की है जो" (दुःखी संस्करण)आशा भोंसले4:54
7."मेरे लिये तो फिट है तू"अमित कुमार, आशा भोंसले4:56
8."शालू या शीला"अमित कुमार4:40
कुल अवधि:38:20

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Live, A. B. P. (9 मार्च 2022). "अक्षय ने अपनी जान पर खेलकर बचाई थी ट्विंकल की जान ! एक्ट्रेस यूं बनीं खिलाड़ी कुमार की मुरीद". एबीपी न्यूज़. Retrieved 7 मार्च 2025.
  2. "अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना की शादी के 20 साल पूरे, एक्टर्स ने लिखा खास मैसेज". आज तक. 17 जनवरी 2021. Retrieved 7 मार्च 2025.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]