सामग्री पर जाएँ

जहरीला इंसान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जहरीला इंसान

जहरीला इंसान का पोस्टर
निर्देशक पुत्तान्ना कनागल
निर्माता विरेन्द्र सिन्हा
अभिनेता ऋषि कपूर,
मौसमी चटर्जी,
नीतू सिंह
संगीतकार आर॰ डी॰ बर्मन
प्रदर्शन तिथि
1974
देश भारत
भाषा हिन्दी

जहरीला इंसान 1974 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसका निर्देशन पुत्तान्ना कनागल ने किया और निर्माण विरेन्द्र सिन्हा ने किया। फिल्म में ऋषि कपूर, मौसमी चटर्जी, नीतू सिंह, अंबरीश और प्राण हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन गीत "ओ हंसिनी" ने लोकप्रियता हासिल की।[1]

संक्षेप

[संपादित करें]

अर्जुन (ऋषि कपूर) बददिमाग स्वभाव का लेकिन नरम दिल इंसान है। वह हमेशा उन स्थितियों में पड़ जाता है जिससे दूसरे उसे बुरे व्यक्ति के रूप में ले लेते हैं। उसके शिक्षक, जिन्हें वे मास्टरजी (प्राण) कहता है, एकमात्र व्यक्ति है जो उसे समझते हैं और उनके अच्छे गुणों की सराहना करते हैं। इसलिए अर्जुन उनकी इच्छाओं का पूरी तरह से पालन करता है। अर्जुन आरती (मौसमी चटर्जी) नामक एक महिला से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन आरती के पिता इस गठबंधन का विरोध करते हैं और जबरन अपनी पसंद के व्यक्ति से उसकी शादी कर देते हैं।

अर्जुन उदास जाता है, लेकिन जल्द ही उसे मार्गरेट (नीतू सिंह) से प्यार हो जाता है। जैसे ही समय बीतता है, वह आरती को भूलने लग जाता है और खुद को मार्गरेट के लिए समर्पित करता है। दूसरे शहर की व्यापारिक यात्रा पर, अर्जुन पाता है कि आरती अब एक वेश्या है। मार्गरेट के चाचा और मां उसकी अर्जुन से शादी करने के खिलाफ हैं। अर्जुन और मार्गरेट पहाड़ियों पर भाग जाते हैं; मास्टरजी उन्हें पकड़ लेते हैं और अर्जुन को शांत करने की कोशिश करते हैं। अर्जुन और मार्गरेट पहाड़ी से कूद कर जान दे देते हैं।

मुख्य कलाकार

[संपादित करें]

सभी गीत मजरुह सुल्तानपुरी द्वारा लिखित; सारा संगीत आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."दुम तुम्हारी दुम"किशोर कुमार7:00
2."साँप से बढ़कर जहरीला इंसान"शैलेन्द्र सिंह3:44
3."मेरे दिल से ये नैन"शैलेन्द्र सिंह, आशा भोंसले4:30
4."ये सिलसिला प्यार से चला"आशा भोंसले4:35
5."ओ हंसिनी मेरी हंसिनी"किशोर कुमार5:24
6."सुनो कहानी जब मैं"लता मंगेशकर5:57

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "प्‍यार का नगमा और मौजों की रवानी बॉलीवुड में यही है इन 10 गानों की कहानी". Archived from the original on 17 दिसंबर 2016. Retrieved 9 अप्रैल 2019. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]