जर्सी (2019 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जर्सी
निर्देशक गौतम तिन्ननुरी
लेखक गौतम तिन्ननुरी
निर्माता सूर्यदेवड़ा नागा वामसी
अभिनेता नानी
श्रद्धा श्रीनाथ
छायाकार शानू वर्गीज
संपादक नवीन नूली
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर
निर्माण
कंपनी
सितारा एंटरटेनमेंट
वितरक ज़ी स्टूडियो
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 19 अप्रैल 2019 (2019-04-19) (भारत)
लम्बाई
160 मिनट
देश भारत
भाषा तेलुगू
लागत ₹25 करोड़[1]
कुल कारोबार अनुमानित 51 करोड़[2]

जर्सी 2019 की भारतीय तेलुगु भाषा की खेल सम्बंधित ड्रामा फिल्म है। इसे गौतम तिन्ननुरी द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। इसे सूर्यदेवड़ा नागा वामसी द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें नानी और श्रद्धा श्रीनाथ के साथ रोनित कामरा, सत्यराज, हरीश कल्याण, सानुशा, संपत राज और विश्वंत दुद्दुमपुडी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा रचित है। जबकि छायांकन शानू जॉन वर्गीज द्वारा संभाला गया है और संपादन नवीन नूली द्वारा किया गया है।

यह फिल्म कई साल पहले रणजी क्रिकेट छोड़ चुके एक क्रिकेट खिलाड़ी के ऊपर है। वह अपनी उम्र के 30 के दशक में क्रिकेट में लौटने का फैसला करता है। उसकी इच्छा होती है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करें। वह अपने बेटे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी (वर्दी) पाना चाहता है और यही उसकी प्रेरणा है। ऐसा करने के लिए उसे कई जटिलताओं का सामना करना पड़ता है।[3] इस फ़िल्म का फिल्मांकन 18 अक्टूबर 2018 को शुरू हुआ और मार्च 2019 के अंत में पूरा हुआ।

जर्सी को 19 अप्रैल 2019 को दुनिया भर में जारी किया गया था। इसे सार्वभौमिक प्रशंसा और आलोचनात्मक समीक्षा मिली। कई समीक्षकों ने फिल्म को "2019 की सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्मों" में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया। फ़िल्म में नानी के प्रदर्शन को अधिकांश समीक्षकों द्वारा अत्यधिक सराहा गया। इस फ़िल्म ने दो राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीते: सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म - तेलुगु और सर्वश्रेष्ठ संपादन (नूली)।[4] 2022 में, तिन्ननुरी ने इसी शीर्षक से हिन्दी भाषा में इसका संस्करण बनाया।[5]

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

  • नानी — अर्जुन
  • श्रद्धा श्रीनाथ — सारा फर्नांडीस, अर्जुन की पत्नी
  • रोनित कामरा — नानी, अर्जुन का बेटा
    • हरीश कल्याण — व्यस्क नानी
  • सत्यराज — कोच मूर्ति
  • विश्वंत दुद्दुमपुडी — नंदन "नंदू" रेड्डी
  • सानुशा — पत्रकार राम्या, नंदू की प्रेमिका
  • संपत राज — रामप्पा गौड़, कर्नाटक का कोच
  • शिशिर शर्मा — अतुल, मुंबई का कोच
  • प्रवीन — राजेश, अर्जुन का दोस्त
  • जयप्रकाश — बीसीसीआई अध्यक्ष
  • राव रमेश — वकील
  • ब्रह्माजी — एक महत्वाकांक्षी अभिनेता
  • संजय स्वरूप — सारा के पिता

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "2019లో భారీ వసూళ్లు రాబట్టిన సినిమాలివే." [Highest grossing films of 2019]. Sakshi (तेलुगू में). 2019-12-31. अभिगमन तिथि 2020-08-06.
  2. "Tollywood Box office report - 2019: Highest grossing Telugu movies of the year". IB Times. 22 December 2019.
  3. "'कबीर सिंह' के बाद तेलुगू फिल्म 'जर्सी' की रीमेक में नजर आएंगे शाहिद कपूर". हिन्दुस्तान लाइव. अभिगमन तिथि 18 जून 2023.
  4. "जर्सी को मिला बेस्ट तेलुगू फिल्म का नेशनल अवॉर्ड, शाहिद कपूर बोले- 'प्रेशर के लिए शुक्रिया'". आज तक. 23 मार्च 2021. अभिगमन तिथि 18 जून 2023.
  5. "Jersey Review: रीमेक के राजकुमार बने शाहिद कपूर, 'जर्सी' में लगाया सेकेंड इनिंग्स का शानदार सिक्सर". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 18 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]