चेंगजू प्रारम्भिक छपाई संग्रहालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चेंगजू प्रारम्भिक छपाई संग्रहालय (कोरियन: 청주고인쇄박물관 ) दक्षिण कोरिया के चेंगजू में एक संग्रहालय है। कोरियाई संस्कृति में छपाई के इतिहास को समर्पित यह पहला संग्रहालय है।[1]

चेंगजू प्राचीन छपाई संग्रहालय
नक्शा
स्थापितमार्च 17, 1992; 32 वर्ष पूर्व (1992-03-17)
अवस्थितिCheongju, South Korea
निर्देशांक36°38′39″N 127°28′17″E / 36.644041°N 127.471438°E / 36.644041; 127.471438निर्देशांक: 36°38′39″N 127°28′17″E / 36.644041°N 127.471438°E / 36.644041; 127.471438
प्रकारHistorical museum
जालस्थलjikjiworld.cheongju.go.kr/jikjiworld/index.do

इतिहास[संपादित करें]

यह संग्रहालय 1992 में खोला गया था, जिसका इरादा उनचेआन-दांग भूमि विकास स्थल पर हीओंगदोक्सा कलाकृतियों का संरक्षण था।[2] 2007 में, संग्रहालय को जिक्जी विशेष सांस्कृतिक क्षेत्र का नाम दिया गया था।[3] 2015 में, पारंपरिक तकनीकों द्वारा एक जिकजी धातु-निर्मित प्रिंटिंग प्लेट बहाल की गई थी।[4] 2017 में, 8640 लाख वान भवन के कुछ हिस्सों को फिर से तैयार करने और प्रदर्शन में पैनलों को बदलने के लिए आवंटित किए गए था।[5]15 दिसंबर, 2017 को संग्रहालय फिर से खोला गया, फिर से खोलने के कार्यक्रम में ली बेम-सेक, उस समय के चेंगजू के मेयर, ह्वांग यंग-हो, चेंगजू नगर परिषद के अध्यक्ष और ना गी-जेंग, जिकजी कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष शामिल हुए। 2017 के "यूनेस्को इंटरनेशनल आर्काइव्स एंड हेरिटेज सेंटर ऑफ चेंगजू आकर्षण" में संग्रहालय का प्रमुख योगदान रहा था।[6]2019 के बाद से, संग्रहालय गूगल कला और संस्कृति मंच का हिस्सा रहा है।[7] 2021 में, संग्रहालय ने अपने नाम परिवर्तन पर एक सर्वे का आयोजन किया, जिसमें संग्रहालय प्रबंधन समिति ने भाग लिया। संग्रहालय के लिए सुझाए गए नामों में चेंगजू जिकजी प्रिंटिंग संग्रहालय, जिकजी प्रिंटिंग संग्रहालय, कोरिया प्रिंटिंग संग्रहालय, चेंगजू जिकजी संग्रहालय और जिकजी संग्रहालय थे।[3]

संग्रह[संपादित करें]

संग्रहालय में सिल्ला, गोरियो और जोसिऑन काल से 650 से अधिक किताबें हैं।[2] पहले हॉल में जिकजी की प्रदर्शनियाँ हैं, संग्रहालय में चेंगजू और बाकी कोरिया की संस्कृति के बारे में भी प्रदर्शनियाँ हैं।[8] 2011 के बाद से 5 वर्षों के लिए संग्रहालय ने 30,000 पत्र बहाली परियोजना को अंजाम दिया, इस परियोजना को "कोरयो मेटल टाइप बहाली परियोजना" का नाम दिया गया।[9] 2020 में, संग्रहालय ने 1420 में ग्योंगजाजा (कोरियाई: 경자자) की खोज और शुरुआती जोसिऑन राजवंश में छपाई के बारे में एक प्रदर्शनी आयोजित की।[10]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "'고인쇄박물관'이 옛 이미지?…청주시 명칭 변경 논란 | 사회 : 네이트 뉴스". 모바일 네이트 뉴스 (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 2021-11-06.
  2. "청주고인쇄박물관, 명칭변경 설문…현대·미래 담는다더니 '직지'로 한정". Newsis (कोरियाई में). 2021-09-13. अभिगमन तिथि 2021-11-06.
  3. Shin, Hong-Kyun (2021-09-13). "청주고인쇄박물관, 이름 바뀌나". 충청일보 (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 2021-11-06.
  4. Shin, Dong-ryeol (2017-11-20). "청주고인쇄박물관, 상설전시실이 달라졌어요". 충청신문 (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 2021-11-06.
  5. Kyung-soo (2017-11-20). "직지홍보 강화한 청주고인쇄박물관 리뉴얼 오픈". 동양일보 '이땅의 푸른 깃발' (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 2021-11-06.
  6. Kun-soo, Lee (2017-12-16). "[인터뷰] 청주고인쇄박물관 재개관 '한상태' 관장에게 듣는다". KNS뉴스통신 (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 2021-11-06.
  7. "청주고인쇄박물관-'구글 아트 앤 컬처', 세계최초 고려 금속활자 온라인 전시". 뉴스핌 (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 2021-11-06.
  8. Young-moo, Choi (2017-08-07). "청주고인쇄박물관 부분 휴관". Newsro. अभिगमन तिथि 2021-11-06.
  9. "문화공간(공간)리스트 | 문화도시청주". 청주시문화산업진흥재단 (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 2021-11-06.
  10. Ki-woo, Jang (2020-03-03). "청주고인쇄박물관, 금속활자 '직지' 세계화 추진". dongA.com (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 2021-11-06.