चारमीनार एक्सप्रेस

चारमीनार एक्सप्रेस देश के दो महत्वपूर्ण महानगरों, चेन्नई और हैदराबाद के बीच चलने वाली एक बहुत ही लोकप्रिय ट्रेन है।[1]
ट्रेन अनुसूची
[संपादित करें]चारमीनार 24 कोचों के साथ, दक्षिण मध्य रेलवे के सबसे प्रतिष्ठित गाड़ियों में से एक है। गाड़ी संख्या 12759 चेन्नई से हैदराबाद के बीच चलती है। यह 18.10 बजे चेन्नई सेंट्रल (मास) से रवाना और 15 हाल्ट के साथ, अगले दिन 08.00 बजे हैदराबाद डेक्कन पहुँचती है।[2]
गाड़ी संख्या 12,760 हैदराबाद से चेन्नई के बीच चलती हैं। यह शाम को18.30 बजे हैदराबाद डेक्कन से रवाना और अगले दिन 08.15 बजे पर चेन्नई सेंट्रल (मास) पहुँचती है।[3]
लोको लिंक और रेक संरचना
[संपादित करें]इस ट्रेन में 24 कोच है इस ट्रैन में 1AC / 2AC कॉम्बो, दो 2AC, दो 3AC, 14 स्लीपर, 3 सामान्य और 2 एसएलआर कोच है। जो कुल मिलाकर इससे 24 डिब्बों वाली ट्रेन बनती है।
इसके अलावा चारमीनार एक्सप्रेस देश के कुछ गाड़ियों में से एक है जिसमे जीपीएस सिस्टम के साथ सेंटर बफर कपलिंग है।
प्रासंगिकता
[संपादित करें]चारमीनार का नामकरण , हैदराबाद के एक ऐतिहासिक स्मारक पर रखा गया है जो 15 वीं सदी में बनाया गया था। हैदराबाद के लिए परेशानी का सबब बन चुकी प्लेग महामारी के खिलाफ जीत कोचिन्हित करने के लिए इस मीनार का निर्माण किया गया था। "चार मीनार" शीर्ष पर स्मारक की चार मीनारों को दर्शाता है।
दूरी तय
[संपादित करें]अपनी यात्रा के दौरान चारमीनार एक्सप्रेस कुल 790 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
किराया तालिका
[संपादित करें]सामान्य भाड़ा | तत्काल भाड़ा | सामान्य भाड़ा ($) | तत्काल भाड़ा ($) | |
---|---|---|---|---|
1 A | 2710 | 44 | ||
2 A | 1600 | 2020 | 26 | 33 |
3 A | 1125 | 1435 | 19 | 24 |
SL | 425 | 540 | 7 | 9 |
Gen | 225 | 4 |
शेड्यूल चार्ट और स्थिति=
[संपादित करें]चेन्नई सेंट्रल से हैदराबाद दक्कन
हैदराबाद दक्कन से चेन्नई सेंट्रल
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "चारमीनार एक्सप्रेस". इंडियारेलइन्फो.कॉम. 23 अक्तूबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २०१६-०१-०५.
- ↑ "चारमीनार एक्सप्रेस १२७५९". क्लिरट्रिप.कॉम. 4 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २०१६-०१-०५.
- ↑ "चारमीनार एक्सप्रेस १२७६०". इंडियारेलइन्फो.कॉम. 23 अप्रैल 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २०१६-०१-०५.