चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड भारत में निजी क्षेत्र में के. के. बिड़ला समूह की एक बड़ी व उत्कृष्ट उर्वरक कम्पनी है। यह राज्स्थान के कोटा जिले के गडेपान नामक स्थान पर स्थित है।

सी.एफ.सी.एल. का 'उत्तमवीर यूरिया' अन्तरराष्ट्रीय आधुनिकतम तकनीक से निर्मित प्लांट में बनाया जाता है | इसकी प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता 15,50,300 मीट्रिक टन यूरिया है | यह संयंत्र गैस टेक्नालाजी पर आधारित है तथा इसमे विश्व की सभी आधुनिकतम सुविधाएँ उपलब्ध की गई हैं ताकि लगातार उत्तम क्वालिटी की यूरिया प्राप्त हो सके | यूरिया के अतिरिक्त सी.ऍफ़.सी.एल. किसानो के लिए अन्य कृषि आदानों के विपणन द्वारा सेवाएँ भी प्रदान करती है जैसे - उत्तम कीटनाशक, उत्तम बीज, उत्तम फास्फेट, उत्तम डी.ए.पी. व तकनीकी सेवाएँ।

बहरी कड़ियाँ[संपादित करें]