ग्रैण्डिडिएर बाओबाब
दिखावट
| ग्रैण्डिडिएर बाओबाब Grandidier's baobab विशाल बाओबाब | |
|---|---|
| माडागास्कर में एक ग्रैण्डिडिएर बाओबाब (ऐडनसोनिया ग्रैण्डिडिएरी) वृक्ष | |
| वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
| जगत: | पादप |
| अश्रेणीत: | पुष्पी पादप (Angiosperms) |
| अश्रेणीत: | युडिकॉट (Eudicots) |
| अश्रेणीत: | ऐस्टरिड (Asterids) |
| गण: | मैलवेलीस (Malvales) |
| कुल: | मैलवेसिए (Malvaceae) |
| उपकुल: | बोम्बाकोइडिए (Bombacoideae) |
| वंश: | ऐडनसोनिया (Adansonia) |
| जाति: | ऐडनसोनिया ग्रैण्डिडिएरी A. grandidieri |
| द्विपद नाम | |
| Adansonia grandidieri बाइयों, 1888 | |

ग्रैण्डिडिएर बाओबाब (Grandidier's baobab) या विशाल बाओबाब (Giant baobab), जिसका वैज्ञानिक नाम ऐडनसोनिया ग्रैण्डिडिएरी (Adansonia grandidieri) है, माडागास्कर की छह बाओबाब जातियों में से सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध है। यह माडागास्कर में तत्रस्थ है, यानि केवल उसी द्वीप पर पाया जाता है, और कृषि द्वारा भूमि अधिग्रहण के कारण एक विलुप्तप्राय जाति है।[2][3][4]
शारीरिक विवरण
[संपादित करें]ग्रैण्डिडिएर बाओबाब का तना भूरा-लाल होता है और इसका व्यास (डायामीटर) 3 मीटर तक होता है। वृक्ष की ऊँचाई 25 से 30 मीटर (82 से 98 फुट) तक पहुँच सकती है। इसके पत्ते हरे-नीले रंग के होते हैं और इसके फूल श्वेत और बड़ी पंखुड़ियों वाले होते हैं। इसके फल बड़ें और खाने-युग्य होते हैं, और इनके अंदर राजमा के आकार के बीज होते हैं।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Ravaomanalina, H.; Razafimanahaka, J. (2016). "Adansonia grandidieri". 2016: e.T30388A64007143. डीओआई:10.2305/IUCN.UK.2016-2.RLTS.T30388A64007143.en.
{{cite journal}}: Cite journal requires|journal=(help) - ↑ Baum, D.A. (1995). "A Systematic Revision of Adansonia (Bombacaceae)". Annals of the Missouri Botanical Garden. 82 (3): 440–471. डीओआई:10.2307/2399893. जेस्टोर 2399893.
- ↑ "The Baobab: Fun Facts About Africa's Tree of Life". TripSavvy. मूल से से 19 अप्रैल 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 अक्तूबर 2021.
- ↑ "The baobab, a Malagasy tree".