गोवरो भाषा
दिखावट
| गोवरो | |
|---|---|
| मूल स्थान | पाकिस्तान |
| क्षेत्र | कोहिस्तान ज़िला |
मातृभाषियाँ | २०० (१९९०) |
भारोपीय
| |
| भाषा कोड | |
| ISO 639-3 | gwf |
| ELP | Gowro |
- गावरी भाषा के लिए (जिसे कालामी भाषा भी कहते हैं) कालामी भाषा का पन्ना देखिये
गोवरो (Gowro, گوورو), जिसे गाबरो भी कहते हैं, कोहिस्तानी उपशाखा की एक दार्दी भाषा है जो पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के कोहिस्तान ज़िले में बोली जाती है। यह इस जिले के कोलाई नामक क्षेत्र में महरीन गाँव में बोली जाती है। इसके ६५% शब्द चीलीस्सो भाषा से, ६५% सिन्धु कोहिस्तानी भाषा से, ६०% बटेरी भाषा से और ४०% शीना भाषा से मिलते-जुलते हैं।[1]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Gowro Archived 2012-10-14 at the वेबैक मशीन, from Ethnologue: Languages of the World, fifteenth edition. SIL International.