गोल्ड (2022 मलयालम फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गोल्ड
चित्र:Gold.Malayalam.Film.jpg
पोस्टर
निर्देशक अल्फोंज़े पुथ्रेन
लेखक अल्फोंज़े पुथ्रेन
निर्माता सुप्रिया मेनन
लिस्टिन स्टीफन
अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन
नयनतारा
छायाकार एनेंड सी. चंद्रन
विश्वजीत ओडुक्कथिल
संपादक अल्फोंज़े पुथ्रेन
संगीतकार राजेश मुरुगेसन
निर्माण
कंपनियां
पृथ्वीराज प्रोडक्शंस
मैजिक फ्रेम्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 1 दिसम्बर 2022 (2022-12-01)
लम्बाई
165 मिनट
देश भारत
भाषा मलयालम

गोल्ड 2022 मलयालम भाषा की कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है, जिसे अल्फोंस पुथ्रेन द्वारा लिखित, निर्देशित और संपादित किया गया है। इसका निर्माण पृथ्वीराज प्रोडक्शंस की सुप्रिया मेनन और मैजिक फ्रेम्स के लिस्टिन स्टीफ़न द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। फ़िल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और नयनतारा के साथ-साथ दीप्ति सती, मल्लिका सुकुमारन, शम्मी थिलाकन, लालू एलेक्स, बाबूराज, अजमल अमीर, शांति कृष्णा, जगदीश, कृष्णा शंकर, रोशन मैथ्यू, विनय फोर्ट, शबरीश वर्मा और सैजू कुरुप जैसे सहायक कलाकार हैं। [1]

फ़िल्म के लेखन, संपादन और निर्देशन के अलावा, पुथ्रेन ने फिल्म की स्टंट कोरियोग्राफी, दृश्य प्रभाव, रंग ग्रेडिंग और एनीमेशन पर भी काम किया। यह ‘‘प्रेमम’’ (2015) के सात साल बाद निर्देशन में उनकी वापसी का प्रतीक है। इस फ़िल्म की मुख्य फोटोग्राफी सितंबर 2021 में शुरू हुई और जून 2022 में समाप्त हुई।

फ़िल्म निर्माण[संपादित करें]

फ़िल्म बनाने की शुरुआत 8 सितंबर 2021 को एक पूजा समारोह के साथ हुई। मूल रूप से केरल के भीतर शूटिंग करने की योजना बनाई गई थी। राज्य में कोविद-19 महामारी प्रतिबंधों के कारण फ़िल्म को पृथ्वीराज प्रोडक्शंस की सुप्रिया मेनन और मैजिक फ्रेम्स के लिस्टिन स्टीफ़न के निर्देशन में केरल के बाहर बनाया गया। ‘‘प्रेमम’’ के छह साल के अंतराल के बाद पुथ्रेन किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे थे।[2]

जारी[संपादित करें]

इस फ़िल्म को सितंबर 2022 में ओणम के दौरान जारी किया जाना था, किंतु पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे उस समय रिलीज़ नहीं किया गया। अंततः 1 दिसंबर 2022 में यह सिनेमाघरों लाई गई, जहाँ इसे आलोचकों से नकारात्मक समीक्षा मिली किंतु बॉक्सऑफ़िस में इस फ़िल्म ने धमाल मचा दिया।[3][4]


संदर्भ[संपादित करें]

  1. "गोल्ड टीज़र: पृथ्वीराज- नयनतारा स्टेयरर शोकेसेज़ अलफ़ॉन्ज़ पुथरेन'ज़ सिग्नेचर स्टाइल". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 22 मार्च 2022. मूल से 23 मार्च 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2022.
  2. "अल्फोन्ज़े फथरेन'स गोल्ड विद पृथ्वीराज, नयनतारा गोज़ ऑन फ़्लोर्स". इंडियन एक्सप्रेस. 10 सितंबर 2021. मूल से 23 मार्च 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2022.
  3. https://indianexpress.com/article/entertainment/malayalam/alphonse-puthren-lashes-out-after-gold-gets-mixed-reviews-8307108/[मृत कड़ियाँ]
  4. "मच टाइप्ड मलयालम फ़िल्म गोल्ड ड्रॉप्स ह्यूज़ ऑन डे2 एंड हैडिंग टुवर्ड्स बिग डिजास्टर". 3 दिसंबर 2022.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]