सामग्री पर जाएँ

गुरजीत कौर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गुरजीत कौर
चित्र:Indian women's hockey players.jpg
भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी, 2017, गुरजीत कौर दाएं अंत पर
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 25 अक्टूबर 1995 (1995-10-25) (आयु 29)
पंजाब, भारत
ऊंचाई 1.67 मी॰ (5 फीट 6 इंच)
वजन 59 कि॰ग्राम (130 पौंड)
खेलने का स्थान डिफेंडर
राष्ट्रीय टीम
2014– भारत 62

गुरजीत कौर (जन्म २५ अक्टूबर १९९५) एक भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी है।[1][2][3] वह एक डिफेंडर की भूमिका निभाती है और यह भारतीय टीम की ड्रैग फ्लिकर भी है। उन्होंने हाल ही में हॉकी विश्व कप २०१८ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। यह ८ गोल के साथ इस विश्व कप में भारतीय टीम की सबसे सफल गोल करने वाली खिलाड़ी रही [4], जिसमें भारतीय टीम महाद्वीपीय चैंपियन के रूप में विजयी हुई। जुलाई २०१८ तक उन्होंने ५३ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।[1][5]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

गुरजीत कौर का जन्म पंजाब के अमृतसर के मियादी कलान गांव में २५ अक्टूबर १९९५ को हुआ था। वह एक किसान परिवार के घर पैदा हुई जिनके माता-पिता सतनाम सिंह और हरजिंदर कौर है। उनकी एक बड़ी बहन प्रदीप कौर है। अपने माता-पिता के लिए यह उनकी बहन और उनके के लिए यह महत्वपूर्ण था कि उन्हें अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसलिए वे गांव के स्थानीय सरकारी विद्यालय की जगह १३ किलोमीटर दूर निजी विद्यालय में भेजने का निर्णय लिया।

इसके बाद माता-पिता ने अंततः २००६ में पंजाब के तरण तारण जिले में कैरॉन में जो ७० किलोमीटर दूर है वहाँ भेजने का फैसला किया। कैरॉन सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध महिला हॉकी नर्सरी में से एक है, और यही वह जगह है जहां दोनों बहनों ने खेल के लिए अपने जुनून की खोज की। हॉकी में उनकी उत्कृष्टता ने उन्हें विद्यालय की सरकारी शाखा में एक स्थान दिया, जिससे उन्हें मुफ्त शिक्षा और भोजन दिया गया, जिससे उनके परिवार को राहत मिली।

गुरजीत कौर को देश के लिए खेलने का पहला मौका २०१४ में सीनियर नेशनल कैंप मिला था। हालांकि, वह टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पायीं। यह केवल एकमात्र महिला खिलाड़ी है जो २०१७ में भारतीय महिला हॉकी टीम की स्थायी सदस्य बनी। उन्होंने मार्च २०१७ में कनाडा में टेस्ट सीरीज़ भी खेली, अप्रैल २०१७ में हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड २ और जुलाई २०१७ में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में भी प्रतिनिधित्व किया।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Gurjit Kaur". Hockey India. Archived from the original on 26 जनवरी 2018. Retrieved 6 April 2018.
  2. "India at CWG 2018: Gurjit Kaur scores twice as India defeat Malaysia 4–1 in women's hockey". Daily News & Analysis. 6 April 2018. Archived from the original on 7 अप्रैल 2018. Retrieved 6 April 2018.
  3. "Gurjit Kaur". Gold Coast 2018. Archived from the original on 7 अप्रैल 2018. Retrieved 6 April 2018.
  4. "Gurjit Kaur – Times of India". The Times of India. Archived from the original on 10 अक्तूबर 2018. Retrieved 28 July 2018. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  5. "Hockey India | Spain Tour (Women)". hockeyindia.org (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Archived from the original on 19 जुलाई 2018. Retrieved 28 July 2018.