सामग्री पर जाएँ

गुजरात के ज़िले

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गुजरात के ज़िले।

भारत के गुजरात राज्य में ३४ ज़िले है। [1] कच्छ सब से बड़ा और सब से छोटा ज़िला डांग है। अहमदाबाद ज़िले में सब से ज्यादा जनसंख्या और सब से कम जनसंख्या डांग ज़िले में है। सुरत ज़िला सब से ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला ज़िला है। 

गुजरात में २४९ तहसीलें हैं[2][3]

१ मई १९६० के दिन बृहद मुंबई राज्य के उत्तरेय स्थान में स्थित १७ ज़िले को जोड़कर गुजरात राज्य की स्थापना की गई थी। दूसरे भागो से महाराष्ट्र राज्य बनाया गया था।

स्थापना काल में अहमदाबाद, अमरेली, बनासकाँठा, भरुच, भावनगर, डांग, जामनगर, जूनागढ़, खेडा, कच्छ, मेहसाणा, पंचमहाल, राजकोट, साबरकाँठा, सुरत, सुरेन्द्रनगर और वडोदरा.ज़िले थे।

1964 में अहमदाबाद और महेसाना ज़िले में से गांधीनगर बनाया गया। जो गुजरात का पाटनगर बना।

१९६६ में सुरत ज़िले में से वलसाड़ बनाया गया।

२ अक्तूबर १९९७ के दिन ५ नये ज़िले की रचना कि गई:-

  • आणंद खेडा ज़िले से बनाया गया।
  • दाहोद पंचमहाल ज़िले से बनाया गया।
  • नर्मदा भरुच और वडोदरा ज़िले से बनाया गया।
  • नवसारी वलसाड़ ज़िले से बनाया गया।
  • पोरबन्दर जूनागढ़ ज़िले से बनाया गया।

वर्ष २००० में पाटण की रचना बनासकाँठा और महेसाणा ज़िल से की गई।

२ अक्तूबर २००७ को सुरत से अलग तापी की रचना की गई।

१५ अगस्त २०१३ के दिन गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नये ७ ज़िले के रचना की गई-:[4]

  • अरवल्ली साबरकाँठा ज़िले से बनाया गया।
  • बोटाद अहमदाबाद और भावनगर ज़िले से बनाया गया।
  • छोटाउदेपुर ज़िले को वडोदरा ज़िले से बनाया गया।
  • देवभूमि द्वारका ज़िला जामनगर ज़िले से बनाया गया।
  • महीसागर ज़िला खेडा और पंचमहाल ज़िले से बनाया गया।
  • मोरबी ज़िला राजकोट, सुरेन्द्रनगर और जामनगर ज़िले से बनाया गया।
  • गीर सोमनाथ जूनागढ़ ज़िले से बनाया गया।

२ अक्टुबर २०२५ को बनासकांठा से वाव–थराद की रचना की गई।

जिलों की सूची

[संपादित करें]
जिला Code[5] मुख्यालय स्थापना क्षेत्रफल
(km2)
जनसंख्या
(2011)[6]
जनसंख्या घनत्व
(/km2)
नक्शे पर स्थिति
बनासकांठा BK पालनपुर १ मई १९६० ६,१७६ ३,११६,०४५ २९०
अरवल्ली AR मोडासा १५ अगस्त २०१३ ३,२१७ १,०५१,७४६ ३२७
पाटण PA पाटण २ अक्टूबर २००० ५,७३८ १,३४२,७४६ २३४
गांधीनगर GA गांधीनगर १ मई १९६४ २,१६३ १,३८७,४७८ ६६०
महेसाणा MA महेसाणा १ मई १९६० ४,३८६ २,०२७,७२७ ४६२
साबरकांठा SK हिम्मतनगर १ मई १९६० ७,३९० २,४२७,३४६ ३२८
अहमदाबाद AH अहमदाबाद १ मई १९६० ७,१७० ७,२०८,२०० ८९०
आणंद AN आणंद २ अक्टूबर १९९७ २,९४२ २,०९०,२७६ ७११
छोटा उदेपुर CU छोटा उदेपुर १५ अगस्त २०१३ ३,२३७ १,०७१,८३१ ३३१
दाहोद DA दाहोद २ अक्टूबर १९९७ ३,६४२ २,१२६,५५८ ५८२
खेड़ा KH नडियाद १ मई १९६० ३,६६७ २,२९८,९३४ ५४१
महीसागर MH लुणावाडा 15 August 2013 2,500 994,624 440
पंचमहाल PM गोधरा १ मई १९६० ५,२१९ २,३८८,२६७ ४५८
वडोदरा VD वडोदरा १ मई १९६० ४,३१२ ३,६३९,७७५ ४६७
सूरत ST सूरत १ मई १९६० ४,४१८ ६,०८१,३२२ ९५३
भरूच BR भरूच १ मई १९६० ६,५२४ १,५५०,८२२ २३८
डांग DG आहवा १ मई १९६० १,७६४ २,२६,७६९ १२९
नर्मदा NR राजपीपला २ अक्टूबर १९९७ २,७४९ ५,९०,३७९ २१४
नवसारी NV नवसारी २ अक्टूबर १९९७ २,२११ १३,३०,७११ ६०२
तापी TA व्यारा २ अक्टूबर २००७ ३,४३५ ८,०६,४८९ २४९
वलसाड VL वलसाड १ जून १९६६ ३,०३४ १,७०३,०६८ ५६१
राजकोट RA राजकोट १ मई १९६० ११,२०३ ३,१५७,६७६ २८२
अमरेली AM अमरेली १ मई १९६० ६,७६० १,५१३,६१४ २०५
भावनगर BV भावनगर १ मई १९६० ११,१५५ २,८७७,९६१ २८८
बोटाद BT बोटाद १५ अगस्त २०१३ २,५६४ ६,५६,००५ २५६
देवभूमि द्वारका DD जामखंभालिया १५ अगस्त २०१३ ५,६८४ ७,५२,४८४ १३२
गीर सोमनाथ GS वेरावल १५ अगस्त २०१३ ३,७५४ १,२१७,४७७ ३२४
जामनगर JA जामनगर १ मई १९६० १४,१२५ २,१५९,१३० १५३
जूनागढ JU जूनागढ १ मई १९६० ८,८३९ २,७४३,२९१ ३१०
कच्छ KA भुज १ मई १९६० ४५,६५२ २,०९०,३१३ ४६
मोरबी MB मोरबी १५ अगस्त २०१३ ४,८७१ ९,६०,३२९ १९७
पोरबंदर PO पोरबंदर २ अक्टूबर १९९७ २,२९४ ५,८६,०६२ २५५
सुरेन्द्रनगर SN सुरेन्द्रनगर १ मई १९६० १०,४८९ १,७५५,८७३ १६७
वाव–थराद थराद २ अक्टूबर २०२५ ६,५२७ १,३८०,८७० २२०

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Dave, Kapil (૭ ઓક્ટોબર ૨૦૧૨).
  2. "Village Map - Revenue Department".
  3. "State Govt Announces 23 New Talukas" Archived 2016-02-06 at the वेबैक मशीन
  4. http://www.narendramodi.in/promises-delivered-gujarat-cabinet-approves-creation-%5Bमृत+कड़ियाँ%5D of-7-new-districts-and-22-new-talukas/
  5. "NIC Policy on format of e-mail Address: Appendix (2): Districts Abbreviations as per ISO 3166–2" (PDF). Ministry Of Communications and Information Technology, Government of India. 12 February 2018. pp. 5–10. अभिगमन तिथि: 10 May 2021.
  6. "Indian Districts by Population, Growth Rate, Sex Ratio 2011 Census". 2011 census of India. अभिगमन तिथि: 27 December 2012.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]