गिस्सार पर्वत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गिस्सार शृंखला
विवरण
अन्य नाम: हिस्सार शृंखला
क्षेत्र:  ताजिकिस्तान
 उज़्बेकिस्तान
सर्वोच्च शिखर: ख़ज़रेत​ सुलतान (हज़रत सुलतान)​
सर्वोच्च ऊँचाई: ४,६४३ मीटर
निर्देशांक: 38°55′N 68°15′E / 38.917°N 68.250°E / 38.917; 68.250


गिस्सार या हिस्सार (रूसी: Гиссарский хребет, अंग्रेज़ी: Gissar Range) मध्य एशिया की एक पर्वत शृंखला का नाम है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल के पश्चिमी भाग में ताजिकिस्तान और उज़बेकिस्तान में विस्तृत हैं। २०० किमी तक चलने वाली यह पर्वतमाला ज़रफ़शान शृंखला से दक्षिण में है। यह ताजीकिस्तान की राजधानी दुशान्बे से शुरू होकर, हिस्सार ज़िले से गुज़रते हुए, उज़बेकिस्तान के सुरख़ानदरिया प्रान्त के उत्तरी छोर पर अंत होती है।[1]

गिस्सार शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ४,६४३ मीटर (१५,२३३ फ़ुट​) ऊँचा ख़ज़रेत​ सुलतान (हज़रत सुलतान) है, जो उज़बेकिस्तान का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। यह ताजिक सीमा के पास दुशान्बे के पश्चिमोत्तर में स्थित है।[2] गिस्सार के पहाड़ ग्रेनाइट, शिस्ट जैसे कायांतरित शैल और बलुआ पत्थर (सैंडस्टोन) के बने हुए हैं।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Atlas of the Soviet Central Asian Republics, Geodesy and Cartography Authority, Moscow, 1988, in Russian.
  2. Rangelands of the Arid and Semi-arid Zones in Uzbekistan, Gustave Gintzburger, pp. 25, Editions Quae, 2003, ISBN 978-2-87614-555-9, ... The Zerafshan mountains extend into Tajikistan parallel to the larger Turkestan mountains near Dzhizack and the Gissar ranges with Hazret-Sultan (4600 m), the highest peak in Uzbekistan, near the Tadjik border ...
  3. Big Soviet Encyclopedia, on-line edition Archived 2008-10-06 at the वेबैक मशीन, accessed April 16, 2008.