खीराचोरा गोपीनाथ मन्दिर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
खीराचोरा गोपीनाथ मन्दिर
Khirachora Gopinatha Temple
କ୍ଷୀରଚୋରା ଗୋପୀନାଥ ମନ୍ଦିର
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिन्दू धर्म
देवताभगवान गोपीनाथ
त्यौहारश्री कृष्ण जन्माष्टमी
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिरेमुना
ज़िलाबालेश्वर ज़िला
राज्यओड़िशा
देश भारत
खीराचोरा गोपीनाथ मन्दिर is located in ओडिशा
खीराचोरा गोपीनाथ मन्दिर
ओड़िशा में स्थान
भौगोलिक निर्देशांक21°32′16″N 86°52′47″E / 21.5379°N 86.8798°E / 21.5379; 86.8798निर्देशांक: 21°32′16″N 86°52′47″E / 21.5379°N 86.8798°E / 21.5379; 86.8798
वास्तु विवरण
निर्माण पूर्ण1300 ई

खीराचोरा गोपीनाथ मन्दिर (Khirachora Gopinatha Temple) भारत के ओड़िशा राज्य के बालेश्वर ज़िले के रेमुना नगर में स्थित भगवान कृष्ण को समर्पित एक हिन्दू मन्दिर है। यह एक प्रमुख तीर्थस्थल है और यहाँ श्री कृष्ण जन्माष्टमी भव्य रूप से मनाई जाती है।[1][2][3]

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

"खीराचोरा" नाम "क्षीर (दूध) का चोर" से उत्पन्न हुआ है, अर्थात् श्री कृष्ण।

विग्रह[संपादित करें]

यहाँ तीन प्रमुख मूर्तियाँ हैं। बीच में काले शैल से बनी भगवान गोपीनाथ की मूर्ति हैं। उनके एक ओर गोविंद और दूसरी ओर मदन मोहन हैं। गोविंद और मदन मोहन की मूर्तियाँ सन् 1938 में "चैतन्य दासा बाबाजी" नामक भक्त वृंदावन से लाए थे। श्री गोपीनाथ से सम्बन्धित आस्था है कि इसे स्वयं श्री राम ने अपने वनवास काल में इसे तराशा था, ताकि सीता माता उनके अगले अवतार का स्वरूप देख सकें, और चित्रकूट धाम में सीता माता ने इसकी पूजा करी थी। 13वीं शताब्दी में राजा नरसिंह देव प्रथम इन्हें चित्रकूट से यहाँ लाए थे, और उन्होंने ही यहाँ ब्रजपोखरी और कूटपोखरी नामक दो जलाश्य खुदवाए थे।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001
  2. "The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964
  3. "Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991