सामग्री पर जाएँ

क्वागा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

क्वागा
सामयिक शृंखला: Holocene
1870 में लंदन चिड़ियाघर में एक क्वागा मादा; यह एकमात्र जीवित क्वागा था जिसकी तस्वीर खींची गयी थी।
संकटग्रस्त

CR गंभीर विलुप्तप्राय का संक्षिप्त रूप
ENविलुप्तप्राय का संक्षिप्त रूप
VU असुरक्षित का संक्षिप्त रूप
NT संकटासन्न का संक्षिप्त रूप
सुरक्षित

LCसंकटमुक्त जाति का संक्षिप्त रूप
वैज्ञानिक वर्गीकरण e
Unrecognized taxon (fix): Cladotheria
Order:Perissodactyla
Family:Equidae
Genus:Equus
जाति: E. क्वागा
उपजाति: †E. क. क्वागा
त्रिपद नाम
Equus क्वागा क्वागा
(बोडार्ट, 1785)
लाल में पूर्व रेंज
पर्यायवाची
सूची
  • Hippotigris quagga हैमिल्टन स्मिथ, 1841
  • Hippotigris isabellinus हैमिल्टन स्मिथ, 1841
  • E. q. isabellinus हैमिल्टन स्मिथ, 1841
  • E. q. lorenzi लिडेकर, 1902
  • E. q. greyi लिडेकर, 1904
  • E. q. danielli पोकॉक, 1904
  • E. q. trouessarti कामेरानो, 1908
  • E. (Quagga) quagga quagga शॉर्टरिज, 1934

क्वागा (अंग्रेजी:Quagga; वैज्ञानिक नाम: Equus quagga quagga), मैदानी ज़ेबरा की एक विलुप्त उप-प्रजाति है, जिसका अस्तित्व 19वीं सदी के अंत तक दक्षिण अफ्रीका की एक स्थानिक प्रजाति के रूप में था लेकिन यूरोपीय उपनिवेशवादियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में शिकार किए जाने के परिणामस्वरूप यह विलुप्त हो गयी। लंबे समय तक इसे एक विशिष्ट प्रजाति माना जाता था, लेकिन प्रारंभिक आनुवंशिक अध्ययनों ने इसे मैदानी ज़ेबरा की एक उप-प्रजाति माना है। एक और हालिया अध्ययन के अनुसार यह ज़ेबरा का दक्षिणतम पारि-प्ररूप था।

माना जाता है कि क्वागा लगभग 257 सेमी (8 फीट 5 इंच) लंबे और कंधे पर लगभग 125-135 सेमी (4 फीट 1 इंच -4 फीट 5 इंच) ऊँचे होते थे। अन्य ज़ेबराओं के विपरीत इनके शरीर की भूरी और सफेद धारियां सिर्फ इनके शरीर के सामने के हिस्से तक सीमित थीं। इनका पिछला भाग भूरा और बिना धारियों वाला होता था, और लगभग घोड़े जैसा दिखाई देता था। हर क्वागा की धारियाँ दूसरे से काफी भिन्न होती थीं। क्वागा के व्यवहार के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है, लेकिन इनका झुंड 30-50 क्वागाओं से मिल कर बनता था। हालांकि क्वागा को जंगली और फुर्तीला माना जाता था, लेकिन फिर भी बर्चेल के ज़ेबरा की तुलना में यह अधिक विनम्र थे। क्वागाओं की एक बड़ी संख्या केप प्रांत के कारू और दक्षिण अफ्रीका में ऑरेंज फ्री स्टेट के दक्षिणी भाग में पाई गई थी।

दक्षिण अफ्रीका में यूरोपीय बस्ती की शुरुआत के बाद से, क्वागा का बड़े पैमाने पर शिकार किया गया, क्योंकि यह चारे के लिए पालतू जानवरों के साथ प्रतिस्पर्धा करता था। कुछ को पकड़कर यूरोप के चिड़ियाघरों में ले जाया गया, लेकिन इनके सभी बंदी प्रजनन कार्यक्रम असफल रहे। इनकी ज्ञात अंतिम जंगली आबादी ऑरेंज फ्री स्टेट में रहती थी; 1878 तक क्वागा जंगलों से विलुप्त हो गया था। 12 अगस्त 1883 को एम्सटर्डम में अंतिम बंदी क्वागा की भी मृत्यु हो गई। केवल एक जीवित क्वागा की तस्वीर ली गई थी, और आज इनकी केवल 23 खाल मौजूद हैं। 1984 में, क्वागा पहला विलुप्त जानवर था जिसका डीएनए विश्लेषण किया गया था। क्वागा प्रोजेक्ट एक ऐसी परियोजना है जिसके तहत क्वागा की आनुवंशिक रूप से निकटतम उप-प्रजाति यानी बर्चेल ज़ेबरा का चयनात्मक रूप से प्रजनन कर इसके समूर प्रतिरूप और संबंधित विशेषताओं के लक्षणप्ररूप (फेनोटाइप) को फिर से बनाने की कोशिश की जा रही है।


सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ Hack, M. A.; East, R.; Rubenstein, D. I. (2008). "Equus quagga quagga". अभिगमन तिथि: 5 January 2008. {{cite journal}}: Cite journal requires |journal= (help)