कोलाहोइ हिमानी
(कोल्होई ग्लेशियर से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
कोलाहोइ हिमानी Kolahoi Glacier | |
---|---|
कोलाहोइ हिमानी | |
प्रकार | पर्वतीय हिमानी |
स्थान | हिमालय, कश्मीर घाटी, जम्मू व कश्मीर |
निर्देशांक | 34°9′49″N 75°19′49″E / 34.16361°N 75.33028°Eनिर्देशांक: 34°9′49″N 75°19′49″E / 34.16361°N 75.33028°E |
लम्बाई | 1974 में 5 किलोमीटर (3 मील) |
कोलाहोइ हिमानी भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य में पहलगाम से २६ किमी उत्तर में और सोनमर्ग से १६ किमी दक्षिण में स्थित हिमालय की एक हिमानी (ग्लेशियर) है।
कोलाहोइ हिमानी की औसत ऊँचाई ४,७०० मीटर है और यहाँ का सबसे ऊँचा शिखर (जिसका नाम भी कोलाहोइ शिखर है) ५,४२५ मीटर की ऊँचाई रखता है। यही हिमानी लिद्दर नदी का स्रोत है जिसके किनारे पहलगाम बसा हुआ है और जो आगे चलकर सिन्द नदी (सिन्धु नदी से भिन्न) में जा मिलती है।
९१७४ में इसकी लम्बाई ५ किमी मापी गई थी। भूमंडलीय ऊष्मीकरण (ग्लोबल वॉर्मिंग) के कारण अन्य हिमानियों की तरह यह भी सिकुड़ रही है। ९१६३ में यह १३.५७ किमी२ के क्षेत्रफल पर विस्तृत था लेकिन २००५ तक यह सिकुड़कर १०.६९ किमी२ रह गया था।[1]
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "Kanth, T.A., Aijaz Ahmad Shah and Zahoor ul Hassan; Geomorphologic Character & Receding Trend of Kolahoi Glacier in Kashmir Himalaya, Recent Research in Science and Technology 2011, 3(9): 68-73, ISSN: 2076-5061". मूल से 11 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 फ़रवरी 2013.