कोज़िअस्को पर्वत
कोस्कुईस्को पर्वत Mount Kosciuszko | |
---|---|
![]() कोज़िअस्को पर्वत का शिखर | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 2,228 मी॰ (7,310 फीट) [1][2] |
उदग्रता | 2,228 मी॰ (7,310 फीट) [1] |
एकाकी अवस्थिति | 1,894.26 कि॰मी॰ (1,177.04 मील) [1] |
सूचीयन | |
निर्देशांक | 36°27′27″S 148°15′44″E / 36.45750°S 148.26222°Eनिर्देशांक: 36°27′27″S 148°15′44″E / 36.45750°S 148.26222°E [3] |
नामकरण | |
मूल नाम | [Jagungal, Jar-gan-gil, Tar-gan-gil, Tackingal[4]] त्रुटि: {{Lang}}: पाठ में तिरछा मार्कअप है (सहायता) |
भूगोल | |
ऑस्ट्रेलिया में स्थिति | |
स्थान | स्नोई पहाड़ियाँ, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया |
मातृ श्रेणी | मुख्य शृंख्ला, स्नोई पहाड़ियाँ, महान विभाजक पर्वतमाला |
टोपोग्राफिक नक्शा | पेरिशर घाटी (Perisher Valley) |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | प्राचीनकाल से ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों द्वारा सन् 1840 में यूरोपीयों द्वारा |
सरलतम मार्ग | कच्चे पथ पर चलकर |
कोज़िअस्को पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Kosciuszko, माउंट कोज़िअस्को) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में स्नोई पहाड़ियों की मुख्य शृंखला में स्थित एक पर्वत है। समुद्रतल से २,२२८ मीटर (७,३१० फ़ुट) ऊँचा यह पर्वत ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि का सबसे ऊँचा बिन्दु है।[5] न्गारिगो नामक एक स्थानीय ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी भाषा में इसका मूल नाम जगुंगल (Jagungal) है, हालांकि इस नाम के अन्य रूप भी प्रचलित थे।[4] पहाड़ के लिये सभी आदिवासी नामों का अर्थ "मेज़ पहाड़" है। कोज़िअस्को पर्वत के पास ही २,२०९ मीटर लम्बा टाउनसेंड पर्वत (Mount Townsend) स्थित है जो मुख्यभूमि ऑस्ट्रेलिया का द्वितीय सर्वोच्च पहाड़ है।[6] कोज़िअस्को पर्वत के ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊँचे पर्वत होने के बावजूद यह ओशिआनिया महाद्वीप का सबसे ऊँचा पहाड़ नहीं है क्योंकि वह श्रेय इण्डोनेशिया के पापुआ प्रांत की सुदिरमन पर्वतमाला में स्थित ४,८८४ मीटर ऊँचे पुंचाक जाया नामक पर्वत को जाता है।[7]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ अ आ इ "Mountain Kosciuszko, Australia". Peakbagger.com. Retrieved 28 May 2015.
- ↑ "Kosciuszko National Park". Australian Alps National Parks. Australian Government. Archived from the original on 15 जुलाई 2012. Retrieved 13 June 2009.
- ↑ "Mount Kosciuszko". Geographical Names Register (GNR) of NSW. Geographical Names Board of New South Wales. Retrieved 27 May 2015.
- ↑ अ आ "James M. Spencer, THE HIGHEST POINT IN AUSTRALIA". The Sydney Morning Herald. National Library of Australia. 18 February 1885. p. 7. Retrieved 22 February 2014.; cited in Alan E.J. Andrews, Kosciusko: The Mountain in History, O'Connor, A.C.T, Tabletop Press, 1991, p.50.
- ↑ "Kosciuszko National Park". Australian Alps National Parks. Australian Government. Archived from the original on 15 जुलाई 2012. Retrieved 13 June 2009.
- ↑ "Mountain systems of Australia". Year Book Australia, 1901-1909. Australian Bureau of Statistics. Archived from the original on 21 जुलाई 2013. Retrieved 25 सितंबर 2016.
- ↑ "Facts & figures of all 7summiteers!". Archived from the original on 19 अक्तूबर 2017. Retrieved 19 August 2013.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)