के.जी.एफ.(फिल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
के.जी.एफ.(फिल्म)
निर्देशक प्रशांत नील
लेखक प्रशांत नील
प्रशांत नील
एम. चंद्रमौली
विनय शिवांगी
निर्माता विजय किरागंदूर
अभिनेता
कथावाचक
छायाकार भुवन गौड़ा
संपादक
संगीतकार
निर्माण
कंपनी
वितरक
प्रदर्शन तिथियाँ
लम्बाई
323 मिनट (2 फिल्म)
देश भारत
भाषा कन्नड़
लागत 180 करोड़ (2 फिल्म)
कुल कारोबार अनुमानित₹1,500 करोड़[1][2][3]

के.जी.एफ एक भारतीय कन्नड़-भाषा की गैंगस्टर फिल्म है, जिसे ज्यादातर कोलार गोल्ड फील्ड्स में फिल्माया गया है, जिसे प्रशांत नील द्वारा बनाया गया है और होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है, जिसमें यस मुख्य भूमिका में सहायक कलाकारों के साथ नजर आते हैं।

के.जी.एफ का पहला चैप्टर 21 दिसंबर 2018 को रिलीज़ हुई थी और उस समय सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई थी। फिल्म का सीक्वल चैप्टर 2 को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज़ किया गया था। सीक्वल ने पहले दिन के कई सारे रिकॉर्ड तोड़े और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म के रूप में अपने पूर्ववर्ती को भी पीछे छोड़ दिया, जो कि ₹500 करोड़ और ₹1000 करोड़ की कमाई करने वाली पहली कन्नड़ फिल्म थी। यह दुनिया भर में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई और 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई। के.जी.एफ. चैप्टर 3 शीर्षक वाली दूसरा फिल्म का सीक्वल शुरुआती विकास में है।

जनवरी 2023 में, विजय किरागंदुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि के.जी.एफ. चैप्टर 3 की शूटिंग 2025 में ही शुरू हो सकती है, जो 2026 में रिलीज होगी। मार्च 2015 में, यश ने चार फिल्मों के लिए हस्ताक्षर किए, जिसमें प्रशांत नील के साथ एक शामिल था के.जी.एफ. चैप्टर १ के तौर पर। इस फिल्म को कन्नड़ सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जाता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Yash's film KGF: Chapter 1 made Rs 250 crore at the box office worldwide and became a magnum-opus. Now, the makers are busy with pre-production work of KGF: Chapter 2.", indiatoday, 2019-02-09
  2. "KGF Chapter 2 Closing Collections : యశ్ కేజీఎఫ్ ఛాప్టర్ 2 క్లోజింగ్ కలెక్షన్స్.. ఎన్ని వందల కోట్ల లాభం అంటే".
  3. "Yash's KGF: Chapter 2 makes multiple records in Canada". Asianet News Network Pvt Ltd (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-05-29.