कीजी फुजिवारा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कीजी फुजिवारा (藤原 啓治, फुजिवारा कीजी, 5 अक्टूबर 1964 – 12 अप्रैल 2020)[1] एक जापानी अभिनेता और आवाज अभिनेता थे। उनके सबसे प्रसिद्ध कार्यों में लंबे समय से चल रही एनीमे शृंखला क्रेयौन शिनचैन में शिनोसुके के पिता हिरोशी नोहारा, फुलमेटल अल्केमिस्ट में मेस ह्यूजेस, यूरेका सेवन में हॉलैंड, किंगडम हार्ट्स में एक्सल, हंटर × हंटर में लियोरियो, ब्लू एक्सोरसिस्ट में शिरो फुजीमोटो, इनिशियल डी में शिंगो शोजी, गिंटामा में ज़ेंज़ो हत्तोरी और जोजोज़ बिज़रे एडवेंचर: बैटल टेंडेंसी में एस्सिडिसी को आवाज देना शामिल है।[2]

लाइव-एक्शन क्षेत्र में उन्हें अभिनेता रॉबर्ट डॉनी जुनियर को आयरन मैन या टोनी स्टार्क के रूप में डब करने के लिए जाना जाता था। सन् 2006 में फुजिवारा ने अपनी प्रतिभा प्रबंधन और उत्पादन कंपनी एयर एजेंसी की स्थापना की।[3]

जीवनी[संपादित करें]

फुजिवारा का जन्म टोक्यो में हुआ था। उन्होंने अपने बचपन का अधिकांश समय इवाते प्रीफ़ेक्चर में बिताया।[4] हाई स्कूल में उन्होंने रॉक बैंड द कलेक्टर्स के भावी गिटारवादक कोटारो फुरुइची के साथ मिलकर बनाए गए बैंड में गायन का काम संभाला।[4] फुजिवारा को 1990 के दशक की शुरुआत में उनकी पहली आवाज अभिनय एजेंसी केन प्रोडक्शन से परिचित कराया गया। योकोयामा मित्सुतेरु सांगोकुशी, पहला टीवी एनीमे था जिसमें वह नियमित रूप से दिखाई दिए लेकिन उनकी ब्रेकआउट भूमिका क्रेयॉन शिन-चान में हिरोशी नोहारा थी।[5]

2010 में फुजिवारा ने कक्कोकवई सेंगेन में अपने स्वयं के ध्वनि निर्देशन की शुरुआत की।[6] 2008 से फुजिवारा जापान न्यूआर्ट कॉलेज में नियमित व्याख्याता थे।[7]

बीमारी और मौत[संपादित करें]

अगस्त 2016 में फुजिवारा को कैंसर का पता चला। हालांकि वह चिकित्सा उपचार से गुजरने में सक्षम थे इसलिए वे लंबे समय तक एयर एजेंसी और विभिन्न डबिंग के लिए काम करते रहे।[8] उन्होंने जून 2017 में आधिकारिक तौर पर फिर से काम करना शुरू किया।[9] 55 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण हृदय गति रुकने से 12 अप्रैल 2020 को फुजिवारा की टोक्यो मेडिकल अस्पताल में मृत्यु हो गई।[10][11][12]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "声優・藤原啓治さん死去 55歳 『クレヨンしんちゃん』野原ひろし役など". 16 अप्रैल 2020.
  2. "Profile" (जापानी में). Talent-Databank. मूल से 2017-04-16 को पुरालेखित.
  3. "Air Agency Corporate Information" (जापानी में). अयर एजेंसी. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2024.
  4. 声優DO radio show, 2011.11.06
  5. Febri Magazine, 2015.11
  6. 地獄のミサワ/集英社・カコカワ委員会. "スタッフ・キャスト | アニメ「カッコカワイイ宣言!」公式サイト". kakokawa.com (जापानी में). अभिगमन तिथि 2018-05-08.
  7. "講師紹介 | 日本芸術専門学校/【東京】俳優・ダンス・音楽・声優の道を目指すなら". 日本芸術専門学校/【東京】俳優・ダンス・音楽・声優の道を目指すなら (जापानी में). अभिगमन तिथि 2018-05-13.
  8. "Shin-chan/Danganronpa 3 Voice Actor Keiji Fujiwara Takes Leave For Medical Treatment". Anime News Network. अभिगमन तिथि 2018-05-07.
  9. "Voice Actor Keiji Fujiwara Plans Return to Work". Anime News Network. अभिगमन तिथि 2018-05-07.
  10. "声優・藤原啓治さん死去 55歳 『クレヨンしんちゃん』野原ひろし役などaccess-date=2019-04-16" (जापानी में). मूल से 2020-04-16 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-22.
  11. "声優の藤原啓治さんが死去。". ニコニコニュース. अभिगमन तिथि 2020-04-16.
  12. Pineda, Rafael Antonio (2020-04-16). "Voice Actor Keiji Fujiwara Passes Away at 55 Due to Cancer". एनीमे न्यूज नेटवर्क.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]