सामग्री पर जाएँ

करकूक प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
करकूक​
ur / Kirkuk
मानचित्र जिसमें करकूक​ ur / Kirkuk हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :करकूक
क्षेत्रफल :९,६७९ किमी²
जनसंख्या(२००३):
  घनत्व :
८,४८,०००
 ८७.६१/किमी²
उपविभागों के नाम:ज़िले
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ):अरबी, कुर्दी, आशूरी
करकूक प्रान्त के ज़िलों का नक़्शा (पुराना)

करकूक​ प्रान्त (अरबी: ur, कुर्दी: ur, आशूरी: ܟܪܟ ܣܠܘܟ), जिसे किरकुक प्रान्त या केरकूक प्रान्त भी उच्चारित किया जाता है, इराक़ का एक प्रान्त है।

पुराना नाम

[संपादित करें]

१९७६ से २००६ तक करकूक प्रान्त का नाम 'अत-तमीम प्रान्त' था, जिसे औपचारिक अरबी भाषा में मुहाफ़ज़ात​ अल-तमीम (ur, Muḥāfażah At-Tamim) कहा जाता था। इसका अरबी में अर्थ 'राष्ट्रीयकरण प्रान्त' था और यह नाम इसलिए रखा गया क्योंकि यहाँ पर उस समय इराक़ी सरकार तेल और गैस के उत्पादन का राष्ट्रीयकरण कर रही थी। १९७६ से पहले इस प्रान्त का नाम 'करकूक प्रान्त' ही था।

इस प्रान्त की आबादी में कुर्दी लोगों का समुदाय सबसे बड़ा है। करकूक शहर और करकूक प्रान्त में भिन्न समुदायों की आबादी १९५७ में इस प्रकार थी:

करकूक प्रान्त में १९५७ की जनगणना की संख्याएँ[1]
मातृभाषा करकूक शहर बाक़ी करकूक प्रान्त पूर्ण प्रान्त कुल आबादी का प्रतिशत
अरबी२७,१२७८२,४९३१,०९,६२०२८.२%
कुर्दी४०,०४७१,४७,५४६१,८७,५९३४८.२%
तुर्की४५,३०६३८,०६५८३,३७१२१.४%
आशूरी१,५०९९६१,६०५०.४%
इब्रानी१०१२२१२३०.०३%
अन्य६,३३०२१५६,५४५१.७७%
कुल१,२०,४०२२,६८,४३७३,८८,८२९१००%

१९६० के बाद से इराक़ की सरकार ने इस इलाक़े में भारी अरबीकरण की नीति अपनाए और यहाँ पर बाहर से बहुत से अरब ला कर बसाए गए। उसने कुछ ग़ैर-अरब समुदायों (जैसे की आशूरी/असीरियाई लोगों) पर भी ज़ोर डाला की वह स्वयं को जनगणनाओं में 'अरब' समुदाय में दर्ज कराएँ। इस से इस क्षेत्र में अरब बहुसंख्यक हो गए, हालांकि कि उनका वास्तविक प्रतिशत ठीक से नहीं बताया जा सकता था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुर्द लोग १९५७ में ४८%, १९७७ में ३८% और १९९७ में सिर्फ़ २१% थे, जबकि अरब लोग १९५७ में २८%, १९७७ में ४५% और १९९७ में ७२% थे।[1]

प्रान्त के ज़िले इस प्रकार हैं:

  • दाक़ूक़​ (Daquq, अरबी: ur)
  • अल-हवीगा​ (Al-Hawiga, अरबी: ur)
  • करकूक​ (Kirkuk, अरबी: ur)
  • दिब्स (Dibs, अरबी: ur)
  • मख़मूर​ (Makhmour, कुर्दी: ur)

अक्सर इस प्रान्त में केवल ४ ज़िले गिने जाते हैं, क्योंकि मख़मूर​ ज़िले में भारी कुर्दी आबादी होने के कारण उसे इराक़ी कुर्दिस्तान स्वशासित प्रदेश ने अपने अरबील प्रान्त में शामिल कर लिया है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]