कदंब वृक्ष

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कदम्ब
Anthocephalus indicus
कदंब का वृक्ष , कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत.
Close-up of flower
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: Plantae
अश्रेणीत: Angiosperms
अश्रेणीत: युडिकॉट
अश्रेणीत: Asterids
गण: Gentianales
कुल: Rubiaceae
उपकुल: Cinchonoideae
वंश समूह: Naucleeae
वंश: Neolamarckia
जाति: N. cadamba
द्विपद नाम
Neolamarckia cadamba
(Roxb.) Jean Marie Bosser
पर्यायवाची[1]
  • Nauclea cadamba Roxb.
  • Anthocephalus cadamba (Roxb.) Miq.
  • Anthocephalus indicus var. glabrescens H.L.Li
  • Anthocephalus morindifolius Korth.
  • Nauclea megaphylla S.Moore
  • Neonauclea megaphylla (S.Moore) S.Moore
  • Samama cadamba (Roxb.) Kuntze
  • Sarcocephalus cadamba (Roxb.) Kurz

कदम्ब का अधुनातन वानस्पतिक नाम है- रूबियेसी कदम्बा। उसका पुराना नाम था नॉक्लिया कदम्बा। इसे रूबियेसी परिवार से संबंधित माना जाता है।

यह मुख्य रूप से अंडमान, बंगाल तथा आसाम में पाया जाता है। यह पेढ़ बहुत जल्दी बढ़ता है।

विवरण[संपादित करें]

दो हिस्सों के साथ एक पूर्ण कदम्ब
कदंब वृक्ष निचला तना

इसकी ऊँचाई 20-40 फ़ीट की मध्यम कोटि तक होती है। पत्ते महुवा से मिलते हैं, पर थोड़े छोटे और चमकीले होते हैं। वर्षा ऋतु पर इस पर फूल आते हैं। इसके डंठल पर चक्राकार पीले गुच्छे के रूप में बहुत छोटे सुगंधमय फूल होते हैं। कहा जाता है कि बादलों की गर्जना से इसके फूल अचानक खिल उठते हैं। पीला पराग झरने के बाद, पकने पर लाल हो जाते हैं। इसे 'हरिद्र' और 'नीप' भी कहा जाता था। फूलों में से इत्र निकाला जाता है। औरतें इनसे अपना शृंगार करती हैं।

ईसकी पत्ती,छाल,फल समान मात्रा में लेकर काढा पीने से टाईप २ डायाबिटीज ठीक होता है।


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Neolamarckia cadamba". World Checklist of Selected Plant Families. Royal Botanic Gardens, Kew. अभिगमन तिथि 2013-09-01.