ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव
![]() | यह लेख पुरानी जानकारी होने के कारण तथ्यात्मक रूप से सटीक नहीं है। कृपया इसका अद्यतन कर इसे बेहतर बनाने में मदद करें। अधिक जानकारी वार्ता पृष्ठ पर पाई जा सकती है। (सितंबर 2014) |
ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव Олександр Турчинов | |
---|---|
![]() | |
यूक्रेन के कार्यवाहक राष्ट्रपति
| |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 22 फ़रवरी 2014 | |
प्रधानमंत्री | अरसेनी एत्सेन्युक |
पूर्वा धिकारी | विक्टर यानुकोविच |
यूक्रेन के राष्ट्रपति
| |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 22 फ़रवरी 2014 | |
पूर्वा धिकारी | व्लादिमीर रिबाक |
यूक्रेन के प्रधानमंत्री
कार्यवाहक | |
पद बहाल 4 मार्च 2010 – 11 मार्च 2010 | |
राष्ट्रपति | विक्टर यानुकोविच |
पूर्वा धिकारी | यूलिया टीमोशेंको |
उत्तरा धिकारी | माइकोला अजारोव |
यूक्रेन के 18 वें उप प्रधानमंत्री
| |
पद बहाल 18 दिसम्बर 2007 – 11 मार्च 2010 | |
प्रधानमंत्री | यूलिया टीमोशेंको |
पूर्वा धिकारी | माइकोला अजारोव |
उत्तरा धिकारी | एंड्री क्ल्युएव |
यूक्रेन सुरक्षा सेवा के 7 वें निदेशक
| |
पद बहाल 4 फ़रवरी 2005 – 8 सितंबर 2005 | |
राष्ट्रपति | विक्टर युशचेंको |
पूर्वा धिकारी | इहोर समेश्कों |
उत्तरा धिकारी | इहोर दृज़्हचन्यि |
जन्म | 31 मार्च 1964 डिंप्रोपेट्रोवस्क, सोवियत संघ (अबयूक्रेन) |
जन्म का नाम | ऑलेक्ज़ेंडर वालेन्त्य्नोव्यच तुर्चिनोव |
राजनीतिक दल | बत्किव्श्च्यना (1999 से अब तक), हरोमाडा (राजनीतिक दल) (1994-1999) |
अन्य राजनीतिक संबद्धताऐं |
यूलिया त्यमोशेंको ब्लॉक (2001 से अबतक) |
जीवन संगी | हैना वोलोदयमयरीवना |
बच्चे | क्यरयलों |
शैक्षिक सम्बद्धता | यूक्रेन की राष्ट्रीय खनन विश्वविद्यालय |
धर्म | यूक्रेन की इंजील बैपटिस्ट संघ[1] |
हस्ताक्षर | ![]() |
जालस्थल | आधिकारिक जालपृष्ठ |
ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव (यूक्रेनी: Олександр Валентинович Турчинов; जन्म 31 मार्च 1964) एक यूक्रेनी राजनीतिज्ञ, पटकथा लेखक और आर्थिक विशेषज्ञ हैं। वे यूक्रेन के कार्यवाहक राष्ट्रपति रह चुके हैं।[2][3][4] 25 फ़रवरी 2014 को तुर्चिनोव ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर इन चीफ का पदभार ग्रहण किया था।[5]
शिक्षा एवं करियर
[संपादित करें]ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव का जन्म 31 मार्च 1964 को डिंप्रोपेट्रोवस्क, निप्रॉपेट्रोस, सोवियत संघ (अबयूक्रेन) में हुआ था। उन्होने 1986 में निप्रॉपेट्रोस मैटलर्जिकल संस्थान से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की, तत्पश्चात उन्होने 1987 से 1990 तक क्र्यवोरिज़्हस्टल में काम किया, जहां वे कम्युनिस्ट यूथ लीग के आंदोलन और प्रचार प्रभाग की समिति के प्रमुख के रूप में जुड़े रहे। 1993 में वे औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री कुचमा के आर्थिक सलाहकार नियुक्त किए गए। दिसंबर 1993 में उन्होने उद्योगपति और उद्यमियों की यूक्रेनी संघ की स्थापना की और वे इसके उपाध्यक्ष बने। 1994 में वे अपने एक व्यापार सहयोगी पाव्लो लीजारेंको के साथ मिलकर हरोमडा राजनीतिक पार्टी बनाई। जनवरी 1994 में वे यूक्रेन नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस लेबॉरेटरी ऑफ शैडो इकोनोमी रिसर्च के प्रमुख बनाए गए जहां उन्होने मार्च 1998 तक यूक्रेन के आर्थिक सुधार संस्थान के निदेशक का दायित्व सँभाला।[6]
राजनीतिक जीवन
[संपादित करें]1998 के हारोमड़ा राजनीतिक पार्टी की ओर से संसदीय चुनाव में वे यूक्रेनियन संसद के लिए पहली बार चुने गए, किन्तु पाव्लो लजारेंको के घोटाले उजागर होने के बाद उन्होने मई 1999 में गुट और पार्टी दोनों छोड़ दिया। वे ब्यूट की ओर से 2002 और 2006 में पुन: यूक्रेनियन संसद के लिए चुने गए। 4 फ़रवरी 2005 को उन्हे यूक्रेन की सुरक्षा सेवा का पहला नागरिक प्रमुख नियुक्त किया गया।[7]2008 में वे यूलिया ट्य्मोशेंको ब्लॉक और आवर यूक्रेन पीपुल्स सेल्फ डिफेंस ब्लॉक उम्मीदवार बने।[8]2008 में कीव के मेयर चुनाव में 218,600 वोट (कुल मतदान का 19.13%) के साथ वे दूसरे स्थान पर रहे।
4 मार्च 2010 को, सेकेंड ट्यमेशेंको सरकार के पतन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया ट्य्मोशेंको ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। तत्पश्चात एक नई सरकार के गठन तक के लिए तुर्चिनोव को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।[9] 11 मार्च 2010 को यूक्रेन में नई निर्वाचित सरकार का गठन हुआ और माइकोला अजारोव प्रधानमंत्री बनाए गए।[10]
2012 में वे फादरलैंड संसदीय क्षेत्र से पुन: निर्वाचित हुये। 22 फ़रवरी 2013 को उन्हें संसद का अध्यक्ष चुना गया।[11] 23 फ़रवरी 2014 को यूक्रेन के तात्कालिन राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के ऊपर महाभियोग लगाए जाने के बाद यूक्रेन की संसद ने तुर्चिनोव को अस्थायी रूप से राष्ट्रपति के कार्यो की जिम्मेदारी सौंप दी। उन्हें विपक्ष की नेता व यूक्रेन की पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया तेमोशेंको का विश्वासपात्र माना जाता है।[12][13]
अन्य गतिविधियाँ
[संपादित करें]2004 में उनकी एक किताब "इल्यूशन ऑफ फियर" प्रकाशित हुई।[14] 2005 में उन्होने उसी नाम से उस किताब पर आधारित एक फिल्म की पटकथा लिखी।[15] यह फिल्म यूक्रेन में वर्ष 2008 में प्रदर्शित हुई और इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ।[16]
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]उसकी पत्नी हना तुर्चिनोवा राष्ट्रीय शैक्षणिक ड्रागोमनोव विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा के प्रमुख है। उनके एक पुत्र है, जिनका जन्म 1994 में हुआ।[17]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Cable: 06KIEV1663_a". Wikileaks. Archived from the original on 27 फ़रवरी 2014. Retrieved 1 मार्च 2014.
- ↑ "Ukraine: Speaker Oleksandr Turchynov named interim president". बीबीसी न्यूज़. 23 फ़रवरी 2014. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 1 मार्च 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "Ukraine protests timeline". बीबीसी न्यूज़. 23 फ़रवरी 2014. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 1 मार्च 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "Turchinov elected as speaker of Ukrainian Parliament". Voice of Russia. 22 फ़रवरी 2014. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 1 मार्च 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ Turchynov assumes duties of supreme commander-in-chief of Ukrainian Armed Forces Archived 2014-04-15 at the वेबैक मशीन, Interfax-Ukraine (26 फ़रवरी 2014)
- ↑ "Who Is Who in Tymoshenko's Government?". Ukrayinska Pravda. 23 दिसम्बर 2007. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 1 मार्च 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ Byrne, Peter (10 दिसम्बर 2010). "New and conflicting details emerge over Mogilevich's alleged involvement in nation". Kyiv Post. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 1 मार्च 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "Тимошенко и Луценко объявили Турчинова единым кандидатом от коалиции" [Tymoshenko and Lutsenko announced Turchynov the only candidate from the coalition]. Korrespondent.net (in रूसी). 22 मई 2008. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 1 मार्च 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "Cabinet: Turchynov will fulfill premier's duties until new government is formed". Interfax-Ukraine. Kyiv Post. 4 मार्च 2010. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 11 दिसंबर 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|access-date=
and|archivedate=
(help) - ↑ "Ukraine's new government puts final nail in coffin of the Orange Revolution". द गार्डियन. 11 मार्च 2010. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 3 मार्च 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "Список депутатів нової Верховної Ради" [List of Parliament Members of the new Verkhovna Rada]. Ukrayinska Pravda (in यूक्रेनियाई). Ukraine. 11 नवम्बर 2012. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 3 मार्च 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "Ukraine's Parliament Appoints Opposition Leader Acting PM". Novinite. Sofia News Agency. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 3 मार्च 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "याहू समाचार, शीर्षक:ओलेक्जेंडर बने यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति, दिनांक:23 फ़रवरी 2014". Archived from the original on 1 मार्च 2014. Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ "Turchynov campaign draws scrutiny". Kyiv Post. 24 अप्रैल 2008. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 3 मार्च 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "'Illusion of Fear' from Turchynov". Kyiv Post. 22 मई 2008. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 3 मार्च 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "Ukraine submits 'Illusion' for Oscar race". Ukrainian Independent Information Agency. 16 अक्टूबर 2008. Archived from the original on 1 दिसंबर 2008. Retrieved 3 मार्च 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "बीबीसी न्यूज़ - Profile: Olexander Turchynov". Bbc.com. 2014-02-23. Archived from the original on 26 फ़रवरी 2014. Retrieved 2014-03-03.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]![]() |
विकिमीडिया कॉमन्स पर ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव से सम्बन्धित मीडिया है। |