ऐनाकोंडा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ग्रीन ऐनाकोंडा

ऐनाकोंडा या जलीय अजगर यूनेक्टेस प्रजाति के बड़े साँपों का एक समूह है। वे उष्णकटिबंधीय दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं।

विवरण[संपादित करें]

ऐनाकोंडा सर्प का एक समूह होता है, लेकिन इसका उपयोग प्रायः केवल एक प्रजाति को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। विशेष रूप से हरा ऐनाकोंडा (यूनेक्टस मुरिनस), जो वज़न की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा साँप है तथा जालीदार अजगर के बाद दूसरा सबसे लंबा साँप है।

व्युत्पत्ति[संपादित करें]

दक्षिण अमरीकी नाम अनाकौचोआ और ऐनाकाओना पीटर मार्टियर डी'एंजिएरा की एक रिपोर्ट में सुझाया गया था किंतु दक्षिण अमरीकी मूल की अवधारणा पर हेनरी वाल्टर बेट्स ने सवाल उठाया था। वे जो दक्षिण अमरीका की अपनी यात्रा में ऐसे किसी भी समान नाम को खोजने में विफल रहे। 'ऐनाकोंडा' शब्द सीलोन (श्रीलंका) के एक साँप के नाम से लिया गया है, जिसे जॉन रे ने लातिन में अपनी सिनॉप्सिस मेथोडिका ऐनिमलियम (1693) में वर्णित किया है।[1] रे ने डॉ. लेडेन संग्रहालय से टेंक्रेड रॉबिन्सन द्वारा संचित साँपों की एक सूची का उपयोग किया जिसमें इसकी आदत का विवरण एंड्रियास क्लेयर पर आधारित था जिसे सन् 1684 में भीमकाय सर्प के रूप में वर्णित किया गया था। एक ऐसा सर्प जो बड़े जानवरों के शरीर से लिपटकर उनकी हड्डियों को कुचल देता था।[2]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. रे, जॉन (1693). सिनॉप्सिस मेथॉडिका ऐनिमलियम quadrupedum ऐत सर्पैंतिनि जेनेरिस (लैटिन में). लंदन: इंपेंसिस एस. स्मिथ बी. वालफ़ोर्ड. पृ॰ 332. डीओआइ:10.5962/bhl.title.41459 – वाया बायोडाईवर्सिटी हैरिटेज लाईब्रेरी.
  2. ओवेन, चार्ल्स (1742). एन एस्से टुवर्ड्स अ नैचुरल हिस्ट्री ऑफ़ सर्पेंट्स. लंदन. पृ॰ 114. डीओआइ:10.5962/bhl.title.58688 – वाया बायोडाईवर्सिटी हैरिटेज लाईब्रेरी.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]