एचटीटीपी कुकी
इंटरनेट पर जब कोई वेब पेज खोलते हैं तो कंप्यूटर पर दर्ज छोटा टैक्स्ट होता है जिसे कुकी कहते हैं। इसका उपयोग हमारी प्राथमिकताओं को हमारे कंप्यूटर पर स्मरण रखने और फिर से उसी वेब पेज के खुलने पर ब्राउजिंग गतिविधियों को देखने के लिए किया जाता है। कुकी से वर्चुअल शॉपिंग कार्ट्स, पेज कस्टमाइजेशन और विज्ञापनों में मदद मिलती है। ये कोई प्रोग्राम नहीं होते और कंप्यूटर को क्षति भी नहीं पहुंचाते।
एचटीटीपी कुकी (अंग्रेज़ी: HTTP cookie) एक प्रकार का जालस्थल द्वारा बची हुई स्मृति होती है, जो वेबसाइट को आपके बारे में जानकारी देती है। यह वेबसाइट द्वारा आपके कम्प्युटर पर डाला जाता है और यह अपने समय से स्वतः ही हट जाता है या आप भी इस जानकारी को हटा सकते है।[1][2] तीसरी वेबसाइट द्वारा संचित कुकी एक प्रकार का उपयोगकर्ता को जानने के लिए किया जाने लगा था। इसके लिए कई प्रकार के उपकरण है, जिससे यह कुकी आपके कम्प्युटर में संचित नहीं हो पाते।[3]
शब्दावली
[संपादित करें]सत्र कुकी (Session cookie)
[संपादित करें]यह कुकी किसी भी वेबसाइट पर जाने से वह वेबसाइट एक प्रकार का कुकी आपके कम्प्युटर पर डालता है, जब तक आप उस वेबसाइट को खोले रहते हो तब तक वह जानकारी वहीं रहती है। जैसे ही आप उसे हटा देते हो, वह अपने आप ही हट जाती है।[4][5]
=== स्थायी कुकी (Persistent cookie) ===uen यह एक प्रकार का स्थायी कुकी होता है, जो आपके कम्प्युटर बंद करने के बाद भी या कई वर्षो तक भी रह सकता है। इस कुकी को समान्यतः एक वर्ष या उससे अधिक में रखा जाता है। जब भी आप उस वेबसाइट पर जाते हो कुकी के साथ तो यह जानकारी आपके द्वारा उस वेबसाइट में चले जाता है।
सुरक्षित कुकी (Secure cookie)
[संपादित करें]यह उस वेबसाइट के द्वारा डाला जाता है, जो 'https' में खुलता है। यह कुकी केवल https के द्वारा उस वेबसाइट को खोलने से ही यह जानकारी उस वेबसाइट को मिल सकती है। यह जानकारी गोपित होती है और सुरक्षित मानी जाती है।।[6]
केवल http कुकी (HttpOnly cookie)
[संपादित करें]यह केवल http में ही खोले गए वेबसाइट द्वारा आपके कम्प्युटर में डाला जाता है। साथ ही यह केवल http में ही कार्य करता है। यदि आप सुरक्षित वेबसाइट https से वही वेबसाइट खोलेंगे तो यह जानकारी वेबसाइट को नहीं मिल पाएगी अर्थात यह कार्य नहीं करेगा।[7]
संरचना
[संपादित करें]- कुकी का नाम
- कुकी की सामग्री
- समाप्ति समय
- वेबसाइट का नाम
उपयोग
[संपादित करें]इसका उपयोग मुख्य रूप से उपयोगकर्ता को याद रखने के लिए किया जाता है। किसी भी प्रकार के वेबसाइट से यदि कोई वस्तु को खरीदा जाता है तो यह उपयोगकर्ता के कम्प्युटर पर जानकारी डाल देता है और उसी के द्वारा खाता का भी उपयोग किया जाता है। एक वेबसाइट के पन्ने से दूसरे पन्ने पर जाने से यह हमे याद रखता है और सुविधा उपलब्ध करता है।
गोपनीयता
[संपादित करें]
इससे आपके गोपनीयता को कई बार खतरा होता है। क्योंकि इसके द्वारा यह पता लगाया जा सकता है की आप कब किस वेबसाइट को देखे। यदि आप कहीं कोई अपनी जानकारी जैसे नाम, पता या कोई अन्य जानकारी डालते हैं, तो कई बार कुछ वेबसाइट उसे अपने पास रख लेते हैं। यह जानकारी वह किसी विज्ञापन कंपनी आदि को बेच देते हैं और वह कंपनी आपको विज्ञापन आदि के द्वारा परेशान करती हैं। इससे सुरक्षित रहने के लिए कई उपकरण भी उपलब्ध हैं।[8]
कई वेबसाइट गोपनीयता और नियम व शर्ते जैसे पन्ने बना कर बताती है की वह किसी को भी आपकी जानकारी नहीं बेचेगी और वह जानकारी सुरक्षित है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "HTTP State Management Mechanism – Overview". IETF. April 2011. 1 मई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 जनवरी 2015.</reMaolawmjxahf>
इतिहास
इसका उपयोग पहले केवल वेबसाइट संचार के लिए जून 1994 से शुरू किया गया। इसका उपयोग उस समय मुख्य रूप से वेबसाइट द्वारा किसी वस्तु को बेचने के लिए किया जाता था। बाद में इसका उपयोग वेबसाइट में खाता खोलने, आपकी जानकारी रखने, आदि कार्यों में किया जाने लगा।<ref name="ks">Kesan, Jey; and Shah, Rajiv ; Deconstructing Code Archived 2017-05-25 at the वेबैक मशीन, SSRN.com, chapter II.B (Netscape's cookies), Yale Journal of Law and Technology, 6, 277–389 - ↑ Kristol, David; HTTP Cookies: Standards, privacy, and politics, ACM Transactions on Internet Technology, 1(2), 151–198, 2001 doi:10.1145/502152.502153 (an expanded version is freely available at Archived 2014-07-16 at the वेबैक मशीन arXiv:cs/0105018v1 [cs.SE])
- ↑ Hardmeier, Sandi (2005-08-25). "The history of Internet Explorer". Microsoft. 1 अक्तूबर 2005 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-01-04.
- ↑ "Maintaining session state with cookies". Microsoft Developer Network. 14 अक्तूबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 October 2012.
- ↑ Rouse, Margaret (September 2005). "Transient cookie (session cookie)". SearchSOA. TechTarget. मूल से से 12 नवंबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 October 2012.
- ↑ "Same-origin policy for cookies". 25 जनवरी 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 जनवरी 2015.
- ↑ Böttiger, Arvid (2011). "HTTP-Only cookies - Brought to you by Internet Explorer 6". मूल से से 24 अगस्त 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 29 जनवरी 2015.
- ↑ "Site Compatibility for Firefox 22", Mozilla Developer Network, 2013-04-11, मूल से से 27 मई 2013 को पुरालेखित।, अभिगमन तिथि: 27 जनवरी 2015
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- HTTP cookies - मोज़िला वेबसाइट में कुकी का विवरण (अंग्रेजी में)