एएफसी एशियन कप 2023

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एएफसी एशियन कप 2023 एएफसी एशियन कप का 18वाँ संस्करण है। यह एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) द्वारा आयोजित एशिया की चार वर्षीय अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता है। 2019 के बाद इसमें 24 राष्ट्रीय टीमें शामिल होंगी, इसमें कतर निवर्तमान विजेता होगा।[1][2] यह प्रतियोगिता (टूर्नामेंट) मूल रूप से 16 जून से 16 जुलाई 2023 तक चीन में आयोजित होने वाली थी।[3] 14 मई 2022 को एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने घोषणा की कि चीन कोविड-19 महामारी और चीन की जीरो-कोविड नीति की वजह उत्पन्न परिस्थितियों के कारण टूर्नामेंट की मेज़बानी नहीं करेगा। उसने 17 अक्टूबर को यह घोषणा की कि प्रतियोगिता कतर में आयोजित की जाएगी। कतर 1988 और 2011 के बाद तीन एशियाई कप की मेज़बानी करने वाला पहला देश बन जाएगा।

फ़ारस की खाड़ी में गर्मी के उच्च तापमान और 2023 उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियन एसोसिएशन फुटबॉल परिसंघ गोल्ड कप में कतर की भागीदारी के कारण टूर्नामेंट को 12 जनवरी - 10 फरवरी 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

मेज़बानी[संपादित करें]

4 जून 2019 को पेरिस में 69वीं फ़ीफ़ा सम्मेलन की पूर्व संध्या पर चीन को विजेता घोषित किया गया था। हालाँकि, चीन द्वारा अपनी मेज़बानी अधिकार त्यागे जाने के कारण एएफसी ने निविदा का दूसरा दौर आयोजित किया, जिसमें प्रस्तुतियाँ देने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "कॉम्पिटीशन रैगुलेशंस" (PDF). एशियन फुटबाल फ़ैडेरेशन. अभिगमन तिथि 2022-12-08.
  2. "कतर स्टंस जापान टू विन एशियन कप". 2019-02-02. अभिगमन तिथि 2022-12-08.
  3. "एएफसी एशियन कप चाइना 2023 कॉम्पिटीशन डेट्स कन्फ़र्म्ड". एशियन फुटबॉल फैडेरेशन. 7 जनवरी 2021. मूल से 11 May 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जनवरी 2021.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]