उर्वशी शर्मा
| उर्वशी शर्मा (उर्फ़ रैना जोशी) | |
|---|---|
|
| |
| जन्म |
उर्वशी शर्मा 13 जुलाई 1984 दिल्ली, भारत |
| पेशा | फ़िल्म अभिनेत्री, मॉडल |
| कार्यकाल | 2007-वर्तमान |
| जीवनसाथी | सचिन जोशी (2012-वर्तमान) |
उर्वशी शर्मा भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं। उन्होंने बॉबी देओल, अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म नकाब से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नकाब फिल्म के लिए वे फिल्मफेयर पुरस्कार में बेस्ट फिमेल एक्ट्रेस डेब्यू के लिए नॉमिनेट भी हुई थी। फिल्म में उनके काम को दर्शकों द्वारा जरूर पसंद किया गया, लेकिन बॉलीवुड में उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म थ्री में भी काम किया। वे अक्षय कुमार-तृषा कृषनन अभिनीत खट्टा मीठा फिल्म में दिखाई दी थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की छोटी बहन का किरदार निभाया था। 2009 में प्रदर्शित बाबर फिल्म में वे अभिनेता सोहम शाह के साथ लीड भूमिका में दिखाई दी थी। उनकी अंतिम फिल्म 2012 में चक्रधर थी। उर्वशी 2008 में टीवी रियलिटी शो फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के खिलाड़ी में भी दिखाई दी थी। उन्होंने टीवी शो अम्मा (2016) में अम्मा की लीड भूमिका निभाई थी।[1]
कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में उर्वशी एक नए पैशन को जीती नज़र आई। उन्होंने इस दौरान मोमबत्ती बनाने और कढाई करने में समय व्यतीत किया। उर्वशी ने भगवान शिव, गणेश, मदर मैरी, जीजस जैसी कई कढाई की। उन्होंने [2]
जीवन
[संपादित करें]उर्वशी शर्मा का जन्म १३ सितम्बर १९८४ को दिल्ली में हुआ। उन्होंने फरवरी २०१२ में अपने उद्यमी/अभिनेता दोस्त सचिन जोशी से विवाह किया।[3] उन्होंने विवाह के बाद अपना नाम उर्वशी शर्मा से बदलकर रैना जोशी रख लिया।[4][5]
फ़िल्में
[संपादित करें]| वर्ष | शीर्षक | अभिनय | भाषा | टिप्पणी |
|---|---|---|---|---|
| 2007 | नक़ाब | सोफ़िया डीकोस्टा ओबेराय | हिन्दी | नामित—सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार |
| 2008 | थ्री | निशा | तेलुगू | |
| 2009 | बाबर | ज़िया | हिन्दी | |
| 2010 | खट्टा मिठा | अंजली टिचकुले (सचिन की बहन) | हिन्दी | |
| 2010 | आक्रोश | हिन्दी | विशेष उपस्थिति | |
| 2012 | चक्रधार | मादिरा | हिन्दी | |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "जी के नए सीरियल से उर्वशी शर्मा करेंगी छोटे परदे पर डैब्यू". Amar Ujala. अभिगमन तिथि: 2022-12-07.
- ↑ "फिल्मों से दूर उर्वशी लोगों की मदद के लिए ऐसे जुटा रही हैं पैसे". Hindustan (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-12-07.
{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ जोगिन्द्र तुटेजा (17 फ़रवरी 2012). "Sachiin Joshi gets married to Urvashi Sharma". इण्डिया एफएम. बॉलीवुड हंगामा. 12 जुलाई 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर 2013.
- ↑ "Urvashi Sharma changed her name to Raina". मुम्बई, भारत: मिड डे. 28 दिसम्बर 2012. 2 जून 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर 2013.
{{cite news}}: Cite has empty unknown parameter:|3=(help) - ↑ "Changed my name as part of a tradition: Raina Joshi". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 2 फ़रवरी 2013. 13 अगस्त 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर 2013.