उरुशृंग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

उरुशृङ्ग हिन्दू मंदिर के वास्तु से सम्बन्धित तकनीकी शब्द है। मुख्य शिखर से जुड़े लघु शिखरों को उरुश्रृंग कहते हैं। उरुशृंग शिखर की तुलना में छोटा और संकरा होता है।

नागर शैली में उरुश्रृंग देखने को मिलता है। गर्भगृह के मीनार पर चारों तरफ शिखर-जैसी आकृति मिलती है उसी को उरुश्रृंग कहते हैं। [1]

खजुराहो के मंदिर के वास्तुशास्त्रीय अवयव जिनमें उरुशृंग भी है।
कन्दरिया महादेव मन्दिर में उरुशृङ्ग


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. प्राचीन भारतीय स्तूप, गुहा एवं मंदिर (लेखक : डाॅ वासुदेव उपाध्याय)