उदयनिधि स्टालिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उदयनिधि स्टालिन

उदयनिधि स्टालिन (जन्म 27 नवंबर 1977) एक भारतीय फिल्म निर्माता, अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं। वे प्रमुख रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। उनके पिता एम. के. स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे। उदयनिधि को दिसंबर 2022 में पिता के नेतृत्व वाले मंत्रालय में तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास, विशेष अधिनियम कार्यान्वयन विभाग के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। वे तमिलनाडु विधानसभा में चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। [1]

उन्होंने अपने प्रोडक्शन स्टूडियो रेड ज्वॉइंट मूवीज़ के साथ एक निर्माता और वितरक के रूप में फिल्म जगत में प्रवेश किया। उन्होंने कुरुवी (2008), आधवन (2009), मनमदन अम्बु (2010) और 7औम अरिवु (2011) शीर्षक फ़िल्में बनाईं। बाद में उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म ओरु कल ओरु कन्नडी (2012) में एक अभिनेता की भूमिका निभाई। उसके बाद से उन्होंने अपनी फिल्मों का निर्माण और अभिनय करना जारी रखा। [2]

आरंभिक जीवन[संपादित करें]

उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के पुत्र, पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के पोते हैं। उन्होंने डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में अपनी आरंभिक शिक्षा प्राप्त की और चेन्नई के लोयोला कॉलेज से विज़ुअल कम्युनिकेशंस में डिग्री हासिल की।[3][4] उनके कई रिश्तेदार 1950 के दशक से राजनीति और तमिल सिनेमा में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। उनके चचेरे भाई अरुलनिधि और दयानिधि अज़गिरि क्रमशः अभिनेता और निर्माता हैं।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "तमिलनाडु: उदयनिधि स्टालिन विन्स बिग, सीमेंट्स क्लेम टू पॉलिटिकल लेजेसी". डी गोवरधन. 3 मई 2021. मूल से 4 मई 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2021.
  2. "रेड्जायंट मूवीज़". redgiantmovies.in. मूल से 10 मई 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मार्च 2021.
  3. सुब्रमण्यन, लक्ष्मी (25 सितंबर 2010). "उदयनिधि स्टालिन: राइट हेर, राइट नाओ". इंडिया टुडे. मूल से 4 मई 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अक्तूबर 2018.
  4. "மேயர் மகன்" (PDF). Kalki (तमिल में). 12 January 1997. पपृ॰ 8–10. अभिगमन तिथि 8 June 2023.