उदमूर्तिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उदमूर्तिया गणतंत्र
Удмуртская Республика
उदमूर्त्स्काया रेस्पूब्लिका
मानचित्र जिसमें उदमूर्तिया गणतंत्र Удмуртская Республика उदमूर्त्स्काया रेस्पूब्लिका हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : इझ़ेव्स्क​
क्षेत्रफल : ४२,१०० किमी²
जनसंख्या(२०१०):
 • घनत्व :
१५,२१,४२०
 ३६.१४/किमी²
उपविभागों के नाम: रायोन
उपविभागों की संख्या: २५
मुख्य भाषा(एँ): रूसी, उदमूर्त


उदमूर्त गणराज्य का नक़्शा

उदमूर्तिया (रूसी: Удму́ртия, अंग्रेज़ी: Udmurtia) या उदमूर्त गणतंत्र रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी इझ़ेव्स्क​ शहर (Иже́вск, Izhevsk) है।

भूगोल[संपादित करें]

उदमूर्तिया रूस के पूर्वी यूरोपीय मैदान में कामा नदी और व्यात्का नदी के बीच में स्थित है। इसकी ४०% धरती पर कोणधारी (कोनिफ़ेरस) वन फैले हुए हैं। ज़मीन के नीचे तेल और पांस (peat) खनिजों के रूप में उपलब्ध है। जनवरी का औसत तापमान -१४.५ सेंटीग्रेड और जुलाई का औसत तापमान १८.३ सेंटीग्रेड होता है। सर्दियों में बहुत बर्फ़ गरती है।

इतिहास[संपादित करें]

यूराली भाषी लोग यहाँ पर पाषाण युग में बसना शुरू हो गए। इनसे पहले एक पेर्मी समुदाय अलग हुआ और फिर उनमें से आगे एक आदिम-उदमूर्त समुदाय उभरा। पहले यह कामा नदी के इलाके में रहते थे फिर फैलकर व्यात्का नदी के मुख पर भी बसने लगे। सोवियत संघ की स्थापना के बाद ४ नवम्बर १९२० में 'वोत्स्क स्वशासित ओब्लास्त बना' जिसका नाम १ जनवरी १९३२ में बदलकर 'उदमूर्त स्वशासित ओब्लास्त' (Удмуртская автономная область, Udmurt Autonomous Oblast) रख दिया गया। २८ दिसम्बर १९३६ में जोसेफ़ स्टालिन के संविधान के तहत 'उदमूर्त स्वशासित सोवियत समाजवादी गणतंत्र' (Udmurt ASSR) के नाम से पुनर्गठित किया गया। स्टालिन ने १९३७-३८ में अपने 'महान शुद्धिकरण' अभियान में बहुत से राष्ट्रवादी उदमूर्त बुद्धिजीवियों को मरवा दिया जिस से उदमूर्त समाज पर बहुत गहरा असर हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध काल में यहाँ बहुत कारख़ाने लगे जिस से बहुत से रूसी लोग यहाँ आ बसे। २० सितम्बर १९९० को उदमूर्त गणतंत्र अपने वर्तमान रूप में गठित हुआ।

लोग[संपादित करें]

२०१० की जनगणना के अनुसार उदमूर्त गणतंत्र के ६२.२% लोग रूसी समुदाय, २८% लोग उदमूर्त समुदाय और ६.७% लोग तातार समुदाय के थे।[1]

उदमूर्तिया के कुछ नज़ारे[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Всероссийская перепись населения 2010 года. Том 1 [2010 All-Russian Population Census, vol. 1)] Archived 2013-03-15 at the वेबैक मशीन" (in Russian). Всероссийская перепись населения 2010 года (2010 All-Russia Population Census). Federal State Statistics Service. 2011. Retrieved June 29, 2012.