सामग्री पर जाएँ

इस्लामी गणराज्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इस्लामी गणराज्य (हरें रंग में)

इस्लामी गणराज्य इस्लामी विधि पर आधारित गणराज्य है। इस शब्दावली की विस्तृत परिभाषा, देश-दर-देश एवं संविधान-दर-संविधान भिन्न हो सकती है, परंतु सैद्धांतिक तौर पर ऐसी व्यवस्था की मूल-विचारधारा में इस्लामीक सिद्धांतों एवं गणतांत्रिक सिद्धांतों का सम्मिलन होता है। अर्थात् इस व्यवस्था में नाहीं संपूर्णतः इस्लामी सिद्धांत होते हैं, नाहीं संपूर्णतः गणतांत्रिक सिद्धांत होते हैं, बलकी इन दोनों विचारधाराओं का सम्मिलित रूप होता है। आधिकतर परिस्थितियों में, राजनयिक तंत्र व कार्यप्रणाली, गणतांत्रिक सिद्धांतों पर होती है, और न्यायिक व्यवस्था एवं नागरिक व दंड संहिता इस्लामी उसूलों पर आधारित होती है। पाकिस्तान विश्व का पहला ऐसा देश था जिसने संवैधानिक तौर पर स्वयं को एक "इस्लामी गणराज्य" घोषित किया था, एवं इस शब्द का उपयोग भी सर्वप्रथम पाकिस्तान के 1956 के संविधान में ही किया गया था। तत्पश्चात, मॉरिटानिया ने 28 नवंबर 1958 में अपने नाम के साथ इस्लामी गणराज्य शब्द का इस्तेमाल किया, ईरान ने ईरानी क्रांती के बाद और अफगानिस्तान ने 2001 में तालिबान सरकार समाप्ति के बाद अपने नाम के साथ इस्लामी गणराज्य शब्द को जोड़ा। वर्ष 2015 में गाम्बिया ने भी स्वयं को एक इस्लामी गणराज्य घोषित कर लिया था।

विश्व के इस्लामी गणराज्य

[संपादित करें]

विश्व में मौजूदा 5 इस्लामी गणराज्य हैं:

क्रमांकदिनांकध्वजप्रतीकचिन्हनामराजधानीभौगोलिक क्षेत्रराजनैतिक व्यवस्था
123/2/1956पाकिस्तानइस्लामाबाददक्षिण एशियाअर्ध-अध्यक्षीय、संघीयता
228/11/1958मॉरिटानियानुआकशोतपश्चिम अफ्रीकाबहूदलीय लोकतंत्र、ऐकिक
31/4/1979ईरानतेहरानपश्चिम एशियाधर्मतंत्र、गणतंत्र
416/1/2004अफ़ग़ानिस्तानकाबुलदक्षिण एशियाऐकिक、अध्यक्षीय
511/12/2015गाम्बियाबांजुलपश्चिम अफ्रीकाऐकिक、अध्यक्षीय

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]