सामग्री पर जाएँ

इश्मीत सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इश्मीत सिंह
ਇਸ਼ਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ
इश्मीत सिंह
इश्मीत सिंह
पृष्ठभूमि सूचना
जन्म
Ishmeet Singh Sodhi

2 सितम्बर 1988
मृत्यु29 जुलाई 2008(2008-07-29) (उम्र 19 वर्ष)
Chaaya Island Dhonveli, Maldives
शैलीPlayback singing, Indian classical music
पेशागायक
बाजाVocalist
सक्रिय वर्ष2007–2008
वेबसाइटishmeetsinghfoundation.org
Ishmeet Singh Music Institute

इश्मित सिंह भारत के सबसे प्रतिभाशाली नवोदित गायकों में से एक थे। स्टार प्लस के रियलिटी शो वॉयस ऑफ इंडिया के वर्ष 2007 के विजेता गायक लुधियाना के इश्मित सिंह 24 नवंबर 2007 को लखनऊ के हर्षित सक्सेना को हराकर हिंदुस्तान की आवाज बने थे। वे इस प्रतियोगिता में विजयी होने के बाद महज 18 साल की उम्र में अपनी दिलकश आवाज के जरिए लाखों दिलों की धड़कन बन गए थे। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इश्मित को स्वयं अपने हाथों से विजेता का खिताब सौंपा था।

बुधवार ३० जुलाई २००८ को तरण ताल में डूब जाने के कारण मालदीव में उनका आकस्मिक निधन हो गया। इश्मित के निधन पर लता मंगेशकर, आशा भोसले, अभिजीत भट्टाचार्य और अलका यागनिक समेत संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।