इडा बी. वेल्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

इडा बेल वेल्स-बार्नेट (16 जुलाई, 1862 - 25 मार्च, 1931) एक अमरीकी खोजी पत्रकार, शिक्षिका और नागरिक अधिकार आंदोलन की आरंभिक नेता थीं। वे नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपल (एनएएसीपी)[1] के संस्थापकों में से एक थीं। इडा ने अपना पूरा जीवन पूर्वाग्रह और हिंसा से लड़ने तथा अफ्रीकी-अमरीकी समानता-विशेषकर महिलाओं की वकालत करने में समर्पित कर दिया।[2]

सन् 1890 के दशक के दौरान इडा ने संयुक्त राज्य अमेरिका में वध को अपने लेख तथा पैंफ्लेट जैसे- साउदर्न हॉरर्स: लिंच लॉ इन ऑल फेज़ और द रेड रिकॉर्ड में दर्शाया। जिसने उस समय श्वेत जन द्वारा प्रायः व्यक्त की जाने वाली इस भ्रांति को खारिज कर दिया कि वध के सभी अश्वेत पीड़ित जन अपराधों के दोषी थे।

आरंभिक जीवन[संपादित करें]

इडा बेल वेल्स का जन्म 16 जुलाई 1862 को होली स्प्रिंग्स, मिसीसिपी के पास बोलिंग फार्म में हुआ था। इडा जेम्स मैडिसन वेल्स (1840-1878) और एलिजाबेथ लिज़ी (वॉरेंटन) की पहली संतान थीं। जेम्स वेल्स को गुलाम बनाया गया था, उनका जन्म पैगी नाम की एक गुलाम महिला से हुआ था। जब जेम्स 18 वर्ष का था, तो उनके पिता जेम्स को हॉली स्प्रिंग्स ले आए और उन्हें स्पियर्स बोलिंग में बढ़ई के प्रशिक्षु के रूप में काम पर रख लिया गया। वर्जीनिया के एक बागान में जन्मीं दस बच्चों में से एक, लिजी का अपहरण कर लिया गया था। गृहयुद्ध के बाद उनके परिवार का पता लगाने का असफल प्रयास भी किया गया। लिजी को स्पियर्स बोलिंग ने अपने घर, जो अब बोलिंग-गेटवुड हाउस है, में घरेलू श्रम के लिए दिया था। इस प्रकार, मुक्ति उद्घोषणा जारी होने से पहले, वेल्स के माता-पिता दोनों स्पियर्स बोलिंग के गुलाम थे। इन परिस्थितियों में इडा का जन्म हुआ था। जेम्स वेल्स ने बोलिंग-गेटवुड हाउस का अधिकांश भाग बनाया, जिसमें स्पियर्स बोलिंग रहते थे। बोलिंग-गेटवुड हाउस वर्तमान में इडा बी. वेल्स-बार्नेट संग्रहालय बन गया है।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. गिडिंग्स, पाओला जे. (2013). "वेल्स-बर्नेट, इडी बी. 1862–1931". प्रकाशित मसोन, पैट्रिक लिओन (संपा॰). एनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ रेस एंड रेसिज़्म. भाग. 4: एस–ज़ेड (द्वितीय संस्करण). मैक़मिलन रेफ़रेंस यूएसए, गेल. पपृ॰ 265–267. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-02-866024-0. अभिगमन तिथि मार्च 8, 2017.
  2. डिकरसन, सैत्लिन (मार्च 9, 2018). पडनानी, अमीशा (एमी); बेनेट, जेस्सिका (संपा॰). "इडा बी. वेल्स, जिन्होंने लिंचिंग पर सशक्त रिपोर्टिंग से दक्षिण में नस्लवाद पर गहरा प्रहार किया" (ऑनलाइन). न्यूयॉर्क टाइम्स के 167 वर्षों के शोक सन्देश में जिन महिलाओं को हमने नज़रअंदाज़ किया. द न्यूयॉर्क टाइम्स. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0362-4331. अभिगमन तिथि 11 फरवरी 2024.
  3. मैथ्यूस, दशा (फरवरी 21, 2018). "इडा बी. वेल्स: प्रत्ययवादी, नारीवादी और नेता". info.umkc.edu – यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिस्सॉरी–कन्सास सिटी. अभिगमन तिथि अक्टूबर 8, 2019.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

इडा बी. वेल्स के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन