सामग्री पर जाएँ

आरती अंकलीकर टिकेकर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आरती अंकलीकर टिकेकर
Arati Ankalikar Tikekarji

आरती अंकलीकर-टिकेकर का जन्म 27 जनवरी, 1963 को विजयपुरा, कर्नाटक में हुआ। वह दो बार भारतीय शास्त्रीय गायन में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं। वह अधिकतर मराठी, कोंकणी और हिंदी फिल्म उद्योग में काम करती हैं। 4444 उन्हें उनके हाई-पिच गायन और शैली के लिए जाना जाता है, जो की उन्होंने आगरा घराना के साथ-साथ ग्वालियर घराना और जयपुर घराना से भी अर्जित किया गया हैं।

इनकी बहुत सारी ऑडियो कैसेट और सी डी प्रकाशित हुई है। वह शाम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम के लिए मुख्य पार्श्व गायिका थीं। ,वह अपने इन एल्बमों के लिए जानी जाती हैं तेजोमय नदब्रह्म, राग-रंग, भक्तिमाला भजन और फिल्मों के लिए प्लेबैक ''अंतर्नाद'', दे धक्का, सावली सरदारी बेगम, इक हज़ाराची नोट राजा रानी को चाहिए के लिए जानी जाती हैं । उन्होंने भारतीय फिल्म अभिनेता, उदय टिकेकर से शादी की है। [1] उनकी बेटी स्वानंदी टिकेकर, जो अभिनय भी करती हैं।

एक गायिका के रूप में

[संपादित करें]

वह कई मराठी, कोंकणी और हिंदी फिल्मों के लिए मुख्य पार्श्व गायिका के रूप में रही हैं, जैसे:

सरदारी बेगम 1996 के कुछ मुख्य गीत हजूर हम पर इतना करम, घिर घिर आई बदरिया, चली पि के नगर, राह में बिछी हे पलके ''संहिता'' 2013 क्या यही था जुर्म, पलकें न मूँद तेजोमय नदब्रह्म तुला पहले मि, मि राधिके,रोज तुझे दुलायत

सजनवांसैयां मोसे बोल, ''सावली'', ''दे धक्का'' 2008, ''दिल दोस्ती एसीसी'', ''धूसर'', भक्तिमाला भजन,राजा रानी को चाहिए

टेलीविजन पर

[संपादित करें]

आरती अंकालिकर-टिकेकर ने टेलीविजन साक्षात्कार, रियलिटी शो और संगीत शो में अतिथि न्यायाधीश के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। निम्नलिखित सूची में मराठी टेलीविजन नेटवर्क पर उनके कुछ प्रोग्राम।

शो का प्रकार नाम भूमिका नेटवर्क का नाम
साक्षात्कार असि मनसे यति साक्षात्कारदाता मि मराठी
साक्षात्कार खप्ते तीथ गुप्ते साक्षात्कारदाता ज़ी मराठी
कॉन्सर्ट एल्गार एकल कलाकार ईटीवी मराठी
कॉन्सर्ट रुतु हिरवा एकल कलाकार मि मराठी
कॉन्सर्ट गुड मॉर्निंग महाराष्ट्र एकल कलाकार ज़ी मराठी
संगीत प्रतियोगिता आइडिया सारेगामापा - सीजन 2 अतिथि न्यायाधीश ज़ी मराठी
संगीत प्रतियोगिता आइडिया सारेगामापा - सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले विशिष्ट व्यक्ति के रुप में उपस्थित होना ज़ी मराठी

उपलब्धियां और पुरस्कार

[संपादित करें]

वर्ष 2006 के लिए एक शास्त्रीय गायक के जीवन पर आधारित कोंकणी सिनेमा, अंतर्नाद के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला । [2]

मराठी फिल्म, दे धकका के लिए उन्हें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार मिला। बाद में, 2013 में, उन्हें मराठी फिल्म, संहिता में दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। [3]

  1. Report pubes Arati ankalikar; tikekar bags national award for a second time Archived 2015-09-25 at the वेबैक मशीन. DNA India.
  2. "Directorate of Film Festival" (PDF). iffi.nic.in. Archived from the original (PDF) on 28 September 2011. Retrieved 2017-08-29.
  3. "National Film Awards 2013". dff.nic.in. Archived from the original on 16 जनवरी 2018. Retrieved 2017-08-29.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]