सामग्री पर जाएँ

अशरफ हकीमी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अशरफ हकीमी
2018 फीफा विश्व कप में मोरक्को के साथ हकीमी
निजी जानकारी
पूरा नाम अशरफ हकीमी मौह[1]
जन्म 4 नवम्बर 1998 (1998-11-04) (आयु 27)[2]
जन्मस्थान मैड्रिड, स्पेन
लंबाई 1.81मीटर[3]
स्थितियाँ
  • फुल-बैक
  • विंगर
टीम जानकारी
टीम
पेरिस सेंट-जर्मेन
नंबर 2

अशरफ हकीमी (अंग्रेज़ी: Achraf Hakimi) मोरक्को के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो मुख्य रूप से लीग 1 क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन और मोरक्को की राष्ट्रीय टीम के लिए राइट-बैक के रूप में खेलते हैं। हकीमी लेफ्ट-बैक और विंगर के रूप में भी खेल सकते हैं। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक माना जाता है।

हकीमी ने 2016 में रियल मैड्रिड की रिजर्व टीम रियल मैड्रिड कैस्टिला के लिए खेलना शुरू किया और 2017 में उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया गया। उन्हें 2019 में बुंदेसलीगा के क्लब बोरुसिया डॉर्टमुंड में दो साल के क्लब लोन (Loan) पर भेजा गया जहां उन्होंने डीएफएल-सुपरकप जीता। 2020 में उन्होंने €4 करोड़ की कथित फीस पर सीरी ए क्लब इंटर मिलान के साथ अनुबंध किया और क्लब को 2020-21 सीरी ए खिताब जीतने में मदद की जो 11 वर्षों में मिलान का पहला खिताब था। 2021 में पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ उन्होंने €6 करोड़ की कथित शुल्क पर हस्ताक्षर किया।

स्पेन में जन्मे हकीमी के माता-पिता मोरक्को के निवासी थे। मोरक्को द्वारा हकीमी को अंडर -20 स्तर पर टीम मे शामिल किया गया। उन्हें 2016 में 17 साल की उम्र में सीनियर अंतरराष्ट्रीय टीम में पदार्पण करने का मौका मिला। उन्हें 2018 फीफा विश्व कप और 2022 फीफा विश्व कप , 2026 फीफा वर्ल्ड कप[4] और 2021 में अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के लिए मोरक्को की टीम में चुना गया था।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Achraf, Achraf Hakimi Mouh - Footballer". www.bdfutbol.com. अभिगमन तिथि: 30 जून 2021.
  2. ↑ "FIFA Club World Cup UAE 2017: List of players: Real Madrid CF" (PDF). FIFA. 30 November 2017. p. 5. मूल से (PDF) से 1 दिसंबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 30 जून 2017.
  3. ↑ "Achraf Hakimi". Paris Saint-Germain F.C. 4 नवंबर 1998. अभिगमन तिथि: 30 जून 2023.
  4. ↑ www.fifa.com https://www.fifa.com/en/tournaments/mens/worldcup/canadamexicousa2026/articles/morocco-squad-announcement-mohamed-ouahbi. अभिगमन तिथि: 2026-07-06. {{cite web}}: Missing or empty |title= (help)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]