अवायुजीवी जीव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अवायुजीवी जीव (anaerobic organism) या अवायुजीव (anaerobe) ऐसा जीव होता है जिसे पनपने के लिए ऑक्सीजन की अवश्यकता नहीं होती। कुछ अवायुजीव तो ऑक्सीजन की मात्र उपस्थिति से ही क्षतिग्रस्त हो जाते हैं या मर जाते हैं। इसके विपरीत वायवीय जीवों के लिए ऑक्सीजन आवश्यक है।[1][2]

अवायवीय जीव एककोशिकीय हो सकता है - जैसे कि बैक्टीरिया[3] और प्रोटोज़ोआ[4] - या फिर बहुकोशिकीय[5] आमतौर पर अवायवीय जीवों को तीन श्रेणियों में बांटा जाता है:

  • अविकल्पी अवायुजीव (obligate anaerobe) - इन्हें ऑक्सीजन की उपस्थिति-मात्र सें हानि पहुँचती है और इनमें से कई मर जाते हैं।
  • वायुसह अवायुजीव (aerotolerant anaerobe) - यह ऑक्सीजन का प्रयोग तो नहीं कर सकते लेकिन उसकी उपस्थिति बिना स्वयं को कोई हानि पहुँचे सह लेते हैं।
  • विकल्पी अवायुजीव (facultative anaerobe) - यह ऑक्सीजन उपलब्ध हो तो उसका प्रयोग करते हैं लेकिन उसके बिना भी बढ़ सकते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Hentges DJ (1996). "17: Anaerobes:General Characteristics". प्रकाशित Baron S (संपा॰). Medical Microbiology (4 संस्करण). Galveston, Texas: University of Texas Medical Branch at Galveston. मूल से 28 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 July 2016.
  2. "जन्तु-विज्ञान बृहत-कोष," डॉ महेशवरसिंह सूद, भगवती प्रकाशन, 1973
  3. Levinson, W. (2010). Review of Medical Microbiology and Immunology (11th संस्करण). McGraw-Hill. पपृ॰ 91–93. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-07-174268-9.
  4. Upcroft P, Upcroft JA (January 2001). "Drug Targets and Mechanisms of Resistance in". Clin. Microbiol. Rev. 14: 150–164. PMID 11148007. डीओआइ:10.1128/CMR.14.1.150-164.2001. पी॰एम॰सी॰ 88967.
  5. Danovaro R; Dell'anno A; Pusceddu A; Gambi C; एवं अन्य (April 2010). "The first metazoa living in permanently anoxic conditions". BMC Biology. 8 (1): 30. PMID 20370908. डीओआइ:10.1186/1741-7007-8-30. पी॰एम॰सी॰ 2907586. मूल से 21 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जुलाई 2018.