सामग्री पर जाएँ

अलवारा झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अलवारा झील (Alwara Lake) "वेटलैंड" (इको पर्यटन स्थल) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कौशांबी जनपद में स्थित है। इसे अलवारा ताल के नाम से भी जाना जाता है। यह झील अलवारा गाँव में लगभग पाँच सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ पर सारस, बतख़, चोंच, ढोंक, तीन प्रकार के बगुले, सुरखग, पनडुब्बी, टिटहरी के अलावा जाड़े में साइबेरियन पक्षी भी आती हैं।