सामग्री पर जाएँ

अरविन्द कुमार शर्मा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अरविन्द कुमार शर्मा

कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
17 अक्टूबर 2024
राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मंत्रालय * सहकारिता
  • कारागार
  • निर्वाचन
  • विरासत और पर्यटन

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
8 अक्टूबर 2024
पूर्वा धिकारी जगबीर सिंह मलिक
चुनाव-क्षेत्र गोहाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

पद बहाल
23 मई 2019  4 जून 2024
पूर्वा धिकारी दीपेंद्र सिंह हुड्डा
उत्तरा धिकारी दीपेंद्र सिंह हुड्डा
चुनाव-क्षेत्र रोहतक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
पद बहाल
20042014
पूर्वा धिकारी ईश्वर दयाल स्वामी
उत्तरा धिकारी अश्विनी कुमार चोपड़ा
चुनाव-क्षेत्र करनाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
पद बहाल
19961998
पूर्वा धिकारी धर्म पाल सिंह मलिक
उत्तरा धिकारी किशन सिंह सांगवान
चुनाव-क्षेत्र सोनीपत लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

जन्म 25 नवम्बर 1962 (1962-11-25) (आयु 63)
एम.पी. माजरा, पंजाब, भारत (अब हरियाणा)
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (2019–वर्तमान)
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
* भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी रीता शर्मा (वि॰ 1989)
बच्चे 2
शैक्षिक सम्बद्धता * दिल्ली विश्वविद्यालय (बी.डी.एस.)
  • महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एम.डी.एस.)

डॉ. अरविंद कुमार शर्मा (जन्म 25 नवम्बर 1962) एक भारतीय दंत चिकित्सक और राजनेता हैं, जो वर्तमान में गोहाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के सदस्य हैं और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे इससे पूर्व रोहतक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोक सभा के सांसद रहे हैं। वे करनाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं एवं 15वीं लोक सभा के सदस्य और सोनीपत लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 11वीं लोक सभा में निर्वाचित हुए थे। वे विभिन्न समयों पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, शिवसेना तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं और 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।[1][2][3]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

अरविंद शर्मा का जन्म 25 नवम्बर 1962 को हरियाणा के झज्जर जिले के एम.पी. माजरा गाँव में सतगुरु दास शर्मा और बिमला देवी के घर हुआ था। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद से दंत चिकित्सक की डिग्री (बी.डी.एस.) और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एम.डी.एस.) की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 9 नवम्बर 1989 को रीता शर्मा से विवाह किया, जिनसे उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वे एक चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और कृषक हैं।[4]

राजनीतिक जीवन

[संपादित करें]

जनवरी 2014 में शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी जॉइन की और उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया, लेकिन यमुनानगर और जुलाना से चुनाव हार गए।

2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की और रोहतक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा तथा दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 7,503 मतों से हराया।[5][6]

हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 में वे दीपेंद्र सिंह हुड्डा से 3,45,298 मतों से हार गए।[7][8][9]

निर्वाचन परिणाम

[संपादित करें]
वर्षचुनावपार्टीनिर्वाचन क्षेत्रपरिणाम
1996 11वीं लोक सभा निर्दलीय सोनीपत जीत
1998 12वीं लोक सभा शिवसेना पराजित
2004 14वीं लोक सभा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस करनाल जीत
2009 15वीं लोक सभा जीत
2014 16वीं लोक सभा पराजित
2014 13वीं हरियाणा विधानसभा बहुजन समाज पार्टी जुलाना पराजित
यमुनानगर पराजित
2019 17वीं लोक सभा भारतीय जनता पार्टी रोहतक जीत
2024 18वीं लोक सभा पराजित
2024 15वीं हरियाणा विधानसभा गोहाना जीत [10]

मंत्री पद

[संपादित करें]

डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने 17 अक्टूबर 2024 को हरियाणा सरकार में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।[11][12][13]

  • सहकारिता विभाग
  • कारागार विभाग
  • निर्वाचन विभाग
  • विरासत एवं पर्यटन विभाग
  1. "Varsity dean hangs self in Tripura - She was depressed: Cops". The Telegraph. 2010-04-02. अभिगमन तिथि: 2025-06-07.
  2. "हरियाणा में सीएम का थे फेस, अब नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री, जानें BJP के ब्राह्मण डॉ. अरविंद शर्मा कौन". Navbharat Times. 2024-10-17. अभिगमन तिथि: 2025-06-07.
  3. "अरविंद कुमार शर्मा का जीवन परिचय (जीवनी) : Arvind Kumar Sharma Biography in Hindi". NPG News. अभिगमन तिथि: 7 June 2025.
  4. "Members : Lok Sabha - Sharma, Dr. Arvind Kumar". loksabhaph.nic.in. अभिगमन तिथि: 31 March 2022.
  5. Choudhury, Srishty (15 March 2019). "Arvind Kumar Sharma, senior Haryana Congress leader, joins BJP". News Nation English (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 25 सितंबर 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 December 2020.
  6. "BJP all set to field ex-MPs Arvind Sharma, Tanwar". The Tribune. 2024-09-03. अभिगमन तिथि: 2025-06-07.
  7. "General Election to Parliamentary Constituencies: Trends & Results June-2024 Parliamentary Constituency 7 - ROHTAK (Haryana)". Election Commission of India. अभिगमन तिथि: 7 June 2024.
  8. "Gohana Assembly Election Result 2024: Counting of votes today". The Times of India. 2024-10-08. अभिगमन तिथि: 2025-06-07.
  9. "Gohana Election Result: गोहाना सीट पर BJP का खुला खाता, अरविंद शर्मा ने लगातार 3 बार के MLA को हराया". TV9 Hindi. 8 October 2024. अभिगमन तिथि: 7 June 2025.
  10. "Gohana Assembly Election Result 2024: गोहाना विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे". Navbharat Times. अभिगमन तिथि: 7 June 2025.
  11. "गोहाना से विधायक डॉ. अरविंद शर्मा को हरियाणा सरकार में मंत्री पद की शपथ". दैनिक जागरण. 17 अक्टूबर 2024. अभिगमन तिथि: 7 जून 2025.
  12. "Who is Arvind Sharma: कौन हैं अरविंद शर्मा, जिनको 'राहुल गांधी की जलेबी' ने हरियाणा में बनाया कैबिनेट मंत्री!". OneIndia Hindi. 17 October 2024. अभिगमन तिथि: 7 June 2025.
  13. "Haryana Ministers Profile: हरियाणा में नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल की इनसाइड स्‍टोरी, कैसे चुने गए 14 मंत्री?". OneIndia Hindi. 18 October 2024. अभिगमन तिथि: 7 June 2025.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]