सामग्री पर जाएँ

अमांची वेंकट सुब्रह्मण्यम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अमांची वेंकट सुब्रह्मण्यम (एवीएस)
जन्म अमांची वेंकट सुब्रह्मण्यम
02 जनवरी 1957[1]
तेनाली,[2] आन्ध्र प्रदेश, भारत
मौत 8 नवम्बर 2013(2013-11-08) (उम्र 56 वर्ष)[3]
हैदराबाद
आवास हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश, भारत
माता-पिता वीरा राघवय्या
(स्व॰) शिवा कामेश्वरी

अमांची वेंकट सुब्रह्मण्यम (2 जनवरी 1957 – 8 नवम्बर 2013) एक पत्रकार, अभिनेता, हास्य कलाकार, निर्माता और निर्देशक थे। वो अपने नाम के प्रथमाक्षरों एवीएस से जाने जाते हैं। उन्होंने लगभग ५०० फ़िल्मों में अभिनय किया।[4]

पूर्व जीवन और जीवनवृत्ति

[संपादित करें]

एवीएस का जन्म २ जनवरी १९५७ को भारतीय राज्य आन्ध्र प्रदेश के गुन्टूर जिले के तेनाली कस्बे में हुआ। उन्हें फ़िल्म उद्योग से १९९३ में फ़िल्म मिस्टर पेल्लम में निर्देशक 'बपू' ने परिचित करवाया। इस फ़िल्म के साथ वो तेलुगू सिनेमा के हास्य कलाकर के रूप में उभरे। उन्हें उनके इस अभिनय के लिए आन्ध्र प्रदेश सरकार ने नंदी पुरस्कार सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। उन्होंने टीवी शो और फ़िल्मों में दोनो जगह विभिन्न निजी और सरकारी पुरस्कार प्राप्त किये। वो 'अंकल' और 'ओरी नी प्रेमा बंगाराम कानु…!' फ़िल्मों के निर्माता रहे[5] और सुपर हीरोज़, ओरी नी प्रेमा बंगाराम कानु, रूम मेट्स तथा कोठिमूका नामक चार फ़िल्मों में निर्देशक का कार्य किया।[6]

एवीएस का ८ नवम्बर २०१३ को उनके पुत्र के निवासस्थान मनिकोंडा, हैदराबाद में निधन हो गया।

पुरस्कार

[संपादित करें]

आन्ध्र प्रदेश सरकार ने उनकी पदार्पण फ़िल्म मिस्टर पेल्लम के लिए वर्ष १९९३ में नंदी पुरस्कार से सम्मनित किया।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "AVS- Biography" [एवीएस- जीवनी]. मास्टर्स डॉट कॉम (अंग्रेज़ी भाषा में). 10 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ९ अप्रैल २०१४. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  2. "AVS - Profile" [एवीएस - प्रोफाइल]. मास्टर्स डॉट कॉम. 26 जुलाई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अप्रैल 2014.
  3. "AVS Died" [एवीएस का निधन]. फ़िल्म सर्किल डॉट कॉम (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 9 नवंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ९ अप्रैल २०१४. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  4. "संग्रहीत प्रति". 9 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अप्रैल 2014. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  5. "AVS - Producer" [एवीएस - निर्माता]. इण्डियारॉक्स डॉट कॉम (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 1 सितंबर 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ८ अप्रैल २०१४.
  6. "AVS - Directed Movies" [एवीएस - निर्देशित फ़िल्में]. तेलुगू मूवी टॉकीज़ डॉट कॉम (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 20 जून 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ८ अप्रैल २०१४.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]