अन्नात्थे (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अन्नात्थे
चित्र:Annaatthe poster.jpg
जारी पोस्टर
निर्देशक शिव
लेखक Siva
आधि नारायण
निर्माता
  • कलानिथि मारन
अभिनेता
छायाकार वेत्री पलनीसामी
संपादक रुबेन
संगीतकार डी. इम्मान
निर्माण
कंपनी
सन पिक्चर्स
वितरक पीवीआर पिक्चर्स
रेड जिएंट मूवीज़
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 4 नवम्बर 2021 (2021-11-04) (भारत)
लम्बाई
161 मिनट
देश भारत
भाषा तमिल
लागत 160 करोड़
कुल कारोबार est. ₹200—240 करोड़

अन्नात्थे (अनुवाद: बड़ा भाई) 2021 की एक भारतीय तमिल भाषा की एक्शन फ़िल्म है।[1] इसका निर्देशन शिव ने किया है। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन द्वारा किया गया है। फिल्म में रजनीकांत, खुशबू, मीना, नयनतारा और कीर्ति सुरेश हैं। जगपति बाबू, प्रकाश राज और सूरी ने फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। फ़िल्म के लिए संगीत डी. इम्मान ने तैयार किया है। फ़िल्म की सिनेकला और संपादन का भार क्रमशः वेट्री और रूबेन ने संभाला है।

निर्माण[संपादित करें]

फिल्म की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2019 में की गई थी। यह फ़िल्म शिव और रजनीकांत के सहयोग को चिह्नित करने वाली पहली फ़िल्म है। फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी अभिनेता के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 11 दिसंबर 2019 को शुरू हुई थी जो सितंबर 2021 में पूरी हुई। कोविड-19 महामारी के परिणामस्वरूप फ़िल्म की शूटिंग प्रक्रिया डेढ़ साल तक चली। दिसंबर 2020 के अंत में भारत में लॉकडाउन और रजनीकांत के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण फिल्म के निर्माण में देरी हुई। फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में की गई थी, जबकि कुछ दृश्यों की शूटिंग चेन्नई में की गई थी।

कथानक[संपादित करें]

यह फ़िल्म कलैयान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तंजावुर में एक सरपंच है। वह अपनी छोटी बहन थांगा मीनाची से बहुत प्यार करता है और उसे खुश करने के लिए सब कुछ करता है। जब वह अपने प्रेमी के साथ कोलकाता भाग जाती है तब वह उसे मनोज पारेकर नामक एक दुष्ट गुंडे और उसके बड़े भाई, उधव पारेकर के चंगुल से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करता है।

सिनेमाघर में[संपादित करें]

अन्नात्थे को दिवाली के अवसर पर 4 नवंबर 2021 को जारी किया गया था। फ़िल्म ने 240 करोड़ रुपए कमाए। [2] इसने तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आँकड़ा भी पार कर लिया, इस प्रकार यह उपलब्धि हासिल करने वाली अन्नात्थे तीसरी फिल्म बन गई।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "अन्नात्थे (2021)". आईरिश फ़िल्म क्लासिफ़िकेशन ऑफ़िस. मूल से 3 नवंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2021.
  2. "रजनीकांत स्टेरर 'अन्नात्थे' टू रिलीज़ ऑन नवंबर 4". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. मूल से 5 मार्च 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मार्च 2022.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]