अतिङकोक मरु सिदब
दिखावट
इस लेख में अनेक समस्याएँ हैं। कृपया इसे सुधारने में मदद करें या वार्ता पृष्ठ पर इन समस्याओं पर चर्चा करें।
|
सनमाही धर्म और मणिपुरी मिथकों में अतिङकोक मरु सिदब (मेइतेइ मयेक लिपि : ꯑꯇꯤꯡꯀꯣꯛ ꯃꯔꯨ ꯁꯤꯗꯕ) या सलाइलेल सितप (ꯁꯂꯥꯏꯂꯦꯜ ꯁꯤꯇꯄ) या सलाइलेल सिदब (ꯁꯂꯥꯏꯂꯦꯟ ꯁꯤꯗꯕ) सर्वश्रेष्ठ देवता हैं जो ब्रह्माण्ड के रचयिता हैं। इन्हें 'सोररेन सिदब' भी कहते हैं जिसका अर्थ 'आकाश देव' है।
अतिङकोक मरु सिदब ही लाइङथौ सनमाहि तथा नोङसहाबा और पाखाङब के पिता और उनके स्रष्टा हैं। वे लेइमरेल सिदबि के पति हैं जो सनमाहि धर्म की सर्वश्रेष्ठ देवी हैं।