कामरूप संस्कृत संजीवनी सभा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कामरूप संस्कृत संजीवनी सभा भारत की एक अनुसन्धान एवं संरक्षण संस्था है जिसकी स्थापना १९३० के दशक में हुई थी। यह मुख्य रूप से संस्कृत से सम्बन्धित विषयों पर कार्य करती है। यह सभा नलबारी में स्थित है और दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण में लगी हुई है। इसके पास एक हजार से अधिक पाण्डुलिपियाँ हैं।