विकिपीडिया:अंकों की लिपि

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भिन्न भिन्न भाषाओ की लिपियों में अंतर होने के कारण कई प्रकार की अंक प्रणालियों का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें मुख्य रूप से देवनागरी अंक (१,२,३,४,..), अरबी अंक (1,2,3,4,..) और रोमन अंक (i,ii,iii,iv,.. अथवा I,II,III,IV,..) प्रचलन में है। हिंदी विकिपीडिया पर लम्बे समय तक इन सभी का प्रयोग किया जाता रहा है। किन्तु सम्पादको द्वारा इन्हे लेकर अक्सर विवाद हो जाता है। ऐसे विवादों से बचने लिए इस विषय पर हुई अक्टूबर २०१७ की चर्चा में ९ बनाम ४ के अनुपात में देवनागरी अंको के समर्थन में निर्णय हुआ है।

इसलिए जो संपादन केवल देवनागरी अंको को अरबी अंको में बदलने के लिए किये गए हो उन्हें पूर्ववत कर दिया जायेगा।

जिन्हे देवनागरी अंक पढ़ने अथवा लिखने में समस्या होती है उनके लिए अंक परिवर्तक की सुविधा उपलब्ध है।

यह निर्णय निम्नलिखित पर लागु नहीं होता[संपादित करें]

  • गणना वाले भाग - तकनिकी अक्षमता के कारन अरबी अंको का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए फैब्रीकेटर पर अनुरोध किया गया है जो निर्माणाधीन है।
  • रासायनिक सूत्र (जैसे CH4)

अन्य महत्वपूर्ण चर्चाएँ[संपादित करें]