अकान माशू राष्ट्रीय उद्यान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अकान माशू राष्ट्रीय उद्यान
阿寒摩周国立公園
आईयूसीएन श्रेणी पंचम (V) (संरक्षित भूखंड/सागर क्षेत्र)
माशू झील (सितम्बर 2005)
अवस्थितिहोक्काइदो, जापान
निकटतम शहरतेशीकागा
निर्देशांक43°32′40″N 144°17′1″E / 43.54444°N 144.28361°E / 43.54444; 144.28361निर्देशांक: 43°32′40″N 144°17′1″E / 43.54444°N 144.28361°E / 43.54444; 144.28361
क्षेत्रफल904.81 कि॰मी2 (349.35 वर्ग मील)
स्थापितदिसम्बर 4, 1934
शासी निकायजापान पर्यावरण मंत्रालय

अकान माशू राष्ट्रीय उद्यान (阿寒摩 周国立 公園; Akan Mashu National Park), एक राष्ट्रीय पार्क हैं, जो होक्काइदो, जापान के द्वीप पर स्थित हैं। डेएतेससुआन नेशनल पार्क के साथ, ये होकाइदो के दो सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यान हैं। इसे 4 दिसंबर, 1934 को स्थापित किया गया था।

अकान, एक ज्वालामुखीय क्रेटर और जंगलों का एक क्षेत्र है, जिसमें 90,481 हेक्टेयर (904.81 किमी2) क्षेत्र शामिल हैं। वह पार्क अपने ज्वालामुखिय झीलों, गर्म पानी के झरनें, और इसके बड़े मैरीमो (जापान में पाया जाने वाला पादप) के लिए प्रसिद्ध हैं।

स्थल[संपादित करें]

उद्यान को दो सामान्य क्षेत्रों, कवायू और अकान में विभाजित किया जा सकता हैं।

कवायू[संपादित करें]

आइयो पर्वत और कवेयू ऑनसेन, प्राकृतिक हॉट स्प्रिंग्स और सल्फर फ्यूमरोल पेशकश करते हैं। ज्वालामुखीय झील, कुशरो झील के आसपास[1], बिहोरो पास, मोकोटो पर्वत और निशिबात्सू पर्वत हैं। झील में, वाकोटी प्रायद्वीप एक क्षेत्र है जो उच्च भूमि तापमान और विशिष्ट रूप से अनुकूलित वन्यजीव के लिये जाना जाता हैं।[2] माशु झील भी एक ज्वालामुखीय झील हैं।[1] यह दुनिया की पारदर्शी झीलों में से 40 मीटर तक दृश्यता के साथ सबसे पारदर्शी झील हैं॥

अकान[संपादित करें]

अकान ज्वालामुख-कुण्ड, पूरे 20 किमी से अधिक में फैला एक ज्वालामुख-कुण्ड हैं। काल्डेरा के भीतर उभरने वाला एकान ज्वालामुखीय कॉम्प्लेक्स हैं, जिसमें पार्क का सबसे ऊंचा पर्वत, माकान पर्वत भी शामिल हैं।.[1] झील में उबले हुई कीचड़ भी है, जिसे बोके कहा जाता हैं। चुरूई द्वीप झील में चार द्वीपों में से एक हैं और जल-जन्तु प्रदर्शनी और निरीक्षण केन्द्र की जगह हैं। ऑननेटो झील, माकान पर्वत के तल पर स्थित हैं। आस-पास एक गर्म पानी का झरना ऑनेटो यु-नो-टाकी हैं। सोकोदाई से, एक पेकेतो झील और पेन्कोटे झील देखा जा सकता हैं। हाकुटो पर्वत ऑब्जर्वेटरी, किकिन पर्वत, तूरुमी पास, और अकान लेकसाइड वेधशाला, आसपास के इलाकों की चित्रमाला प्रस्तुत करते हैं। अकान नदी से लोग ताइक्चि नदी के मुहाने को देखते हैं क्योंकि यह ताकमी पुल से अकान झील में आकर मिलती हैं। क्षेत्र में जेरो झील और तेरो झील भी उपलब्ध हैं।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Akan National Park 90,481 ha,:(Dec, 4, 1934)". Japan Integrated Biodiversity Information System. Ministry of the Environment. मूल से 6 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-04-23.
  2. "Introducing places of interest: Akan National Park (Kawayu Area)". National Parks of Japan. Ministry of the Environment. मूल से 2014-10-13 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-04-23.
  3. "Introducing places of interest: Akan National Park (Akan Area)". National Parks of Japan. Ministry of the Environment. मूल से 2016-03-03 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-04-23.