निक्को राष्ट्रीय उद्यान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
निक्को राष्ट्रीय उद्यान
日光国立公園
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान)
केगन जलप्रपात और चुज़ेनजी झील, निक्को राष्ट्रीय उद्यान।
अवस्थितिहोन्शू, जापान
निकटतम शहरनिक्को, टोचिगी प्रांत
निर्देशांक36°58′43″N 139°23′42″E / 36.97861°N 139.39500°E / 36.97861; 139.39500निर्देशांक: 36°58′43″N 139°23′42″E / 36.97861°N 139.39500°E / 36.97861; 139.39500
क्षेत्रफल1,147.53 वर्ग किलोमीटर (443.06 वर्ग मील)
स्थापित4 दिसम्बर, 1934
निक्को राष्ट्रीय उद्यान is located in जापान
निक्को राष्ट्रीय उद्यान
निक्को राष्ट्रीय उद्यान
निक्को राष्ट्रीय उद्यान (जापान)

निक्को नेशनल पार्क (जापानी: 日光国立公園, अंग्रेज़ी: Nikkō National Park) कांटो क्षेत्र का एक राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो जापान के होन्शू मुख्य द्वीप पर स्थित हैं। पार्क चार प्रान्तों में फैला हुआ हैं: टोचिइ, गनमा, फुकुशिमा, और निगाटा, और इसें 1934 में स्थापित किया गया था।

इतिहास[संपादित करें]

निक्को राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 20वीं सदी की शुरुआत में हुई थी। 1911 में जापानी प्रशासन ने इसे एक शाही उद्यान (帝国公園) का दर्जा दिया था। 1931 में राष्ट्रीय उद्यान कानून पारित किया गया, और 1934 में निक्को राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना की गई।[1] पार्क का विस्तार 20वीं शताब्दी में किया गया। ओज़ राष्ट्रीय उद्यान पहले निक्को राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा था, लेकिन 2007 में इसे अलग कर एक राष्ट्रीय पार्क बना दिया गया।[2]

विवरण[संपादित करें]

यह उद्यान जापान में सबसे सुंदर स्थलों में से एक माना जाता हैं[3], और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसके अद्भुत दृश्यों के अलावा, उद्यान अपने ऐतिहासिक बौद्ध मंदिरों और शिंताओ तीर्थस्थानों के लिए उल्लेखनीय है, विशेषकर "निक्को तोशो-गु" और "रीन्नो-जी"। इन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में "निक्को के मंदिर और तीर्थस्थानों" के तौर पर नामित किया गया है।[2][4]

उद्यान में नि:शुल्क प्रवेश है, और इसे तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जैसे निक्को, किनुगावा/कुरिमा और नसुकाशी/शीओबाड़ा।[5]

उल्लेखनीय जगह[संपादित करें]

  • निक्को तोशो-गु - निक्को, टोचिगी प्रान्त में स्थित एक शिन्तो तीर्थ।
  • रीन्नो-जी - एक बौद्ध मंदिर, निक्को।
  • चुजेंजी झील - 11.62 वर्ग किलोमीटर (4.49 वर्ग मील) का एक प्राकृतिक झील, निक्को।
  • केगन जलप्रपात - 97 मीटर (318 फीट), जापान के तीन उच्चतम झरने में से एक।
  • रयुजू जलप्रपात - 60 मीटर (200 फीट), एक सुंदर जुड़वां झरने।
  • नांताई पर्वत - 2,486 मीटर (8,156 फीट), चुजेंजी झील के ऊपर स्थित।
  • निक्को-शिरीन पर्वत - 2,578 मीटर (8,458 फीट), एक ढाल ज्वालामुखी।

वनस्पति[संपादित करें]

निक्को राष्ट्रीय उद्यान, पौधों और पेड़ों की कई प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध हैं, जिसमें मिज़ू-बशो, सफेद देवदार गोभी, ओजेगाहारा मार्शलैंड, मेपल, देवदार, और सुजी के लंबे पेड़ शामिल हैं। जापानी देवदार, निक्कों के चारों ओर सड़कों के किनारों पर लगे हुए हैं।[3][4]

जीव-जन्तु[संपादित करें]

यह क्षेत्र विभिन्न भूगोल और वनस्पतिकी के कारण यहाँ वनस्पतियों और जीवों की एक बहुत विस्तृत विविधता देखने को मिलती हैं। जानवरों में, बड़े और छोटे स्तनपायी जंगल में रहते हैं। उनमें से, जापानी सिका हिरण और जापानी बन्दरों की संख्या अधिक हैं।[6]

मनोरंजन[संपादित करें]

निक्को राष्ट्रीय उद्यान, लंबी पैदल यात्रा, स्कीइंग, कैंपिंग, गोल्फिंग और कई ऐतिहासिक गर्म पानी के झरने के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है।[1][2][3] कुज़ेंजी झील के पास निक्को और ओकुनिको क्षेत्र, विशेष रूप से, अपने सुंदर शरदऋतु रंग (कोयो) के लिए प्रसिद्ध हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "日光国立公園 (Nikkō Kokuritsu Kōen)". Nihon Daihyakka Zensho (Nipponika) (日本大百科全書(ニッポニカ)। (2012)। Tokyo: Shogakukan। अभिगमन तिथि: 2012-05-06 Archived 2007-08-25 at the वेबैक मशीन "संग्रहीत प्रति". मूल से 25 अगस्त 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवंबर 2017.
  2. "日光国立公園 (Nikkō Kokuritsu Kōen)". Dijitaru daijisen। (2012)। Tokyo: Shogakukan। अभिगमन तिथि: 2012-05-06 Archived 2007-08-25 at the वेबैक मशीन "संग्रहीत प्रति". मूल से 25 अगस्त 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवंबर 2017.
  3. "Nikko National Park". मूल से 16 मई 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवंबर 2017.
  4. "Nikkō National Park". Encyclopedia of Japan। (2012)। Tokyo: Shogakukan। अभिगमन तिथि: 2012-05-06 Archived 2007-08-25 at the वेबैक मशीन "संग्रहीत प्रति". मूल से 25 अगस्त 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवंबर 2017.
  5. "About Nikko National Park - Nikko Travel Guide | Planetyze". Planetyze (अंग्रेज़ी में). मूल से 15 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-08-15.
  6. https://www.env.go.jp/en/nature/nps/park/nikko/point/index.html Archived 2018-05-11 at the वेबैक मशीन निक्को राष्ट्रीय उद्यान