वी॰ रामा राव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

वी॰ रामा राव (12 दिसम्बर 1935 – 17 जनवरी 2016) सिक्किम के पूर्व राज्यपाल[1] थे जो वर्ष 2002 से 2007 तक सिक्किम के राज्यपाल रहे। उन्होंने वर्ष 1956 में जन संघ से जुड़ते हुये राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता बन गये। वो 1966, 1972, 1978 और 1984 में, कुल चार बार हैदराबाद ग्रेजुयट निर्वाचन क्षेत्र से आन्ध्र प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए चुने गये।

राजनीतिक जीवन[संपादित करें]

वी॰रामा राव का जन्म १२ दिसम्बर १९३५ को आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम के निकट एक तेलुगू ब्राह्मण परिवार में हुआ। वो पैशे से वकील थे और उन्होंने आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में वकालत का कार्य भी किया।

सिक्किम के राज्यपाल[संपादित करें]

अक्टूबर 2002 में भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया।[2]

निधन[संपादित करें]

अपोलो अस्पताल हैदराबाद में १७ जनवरी २०१६ को उनका निधन हो गया।[3][4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Hindu, The. "द हिन्दू Article" (अंग्रेज़ी में).
  2. "BJP नेता और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वी. रामा राव का निधन". राजस्थान पत्रिका. १७ जनवरी २०१६. मूल से 18 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २० जनवरी २०१६.
  3. "Sikkim former Governor Rama Rao died" (अंग्रेज़ी में). TelanganaNewspaper. मूल से 18 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2016.
  4. "राष्‍ट्रपति ने श्री वी रामा राव के निधन पर शोक जताया". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. १७ जनवरी २०१६. मूल से 26 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २० जनवरी २०१६.