बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाले भारतीय रेलवे[1] के दो सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से एक है। यह बिहार से नई दिल्ली जाने वाली महत्वपूर्ण गाड़ियों में से एक है। यह कई लोगों की जीवन रेखा का काम करती है। वास्तव में यह उतरी बिहार एवं नई दिल्ली को जोड़ती है एवं इसमें आरक्षण मिलना एक टेडी खीर साबित होती है। बिहार के सबसे महत्वपूर्ण पर्व छठ में इसमें आरक्षण मिलना स्वर्ण पदक जितने जैसा होता है।

यह ट्रेन नंबर 12565[2] के रूप में दरभंगा जंक्शन से नई दिल्ली के लिए और विपरीत दिशा में ट्रेन नंबर 12566 के रूप में चल रही है। यह दिल्ली के लिए वैशाली एक्सप्रेस,लिच्छवि एक्सप्रेस के साथ उत्तर बिहार में सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन है।इस ट्रेन का एक नया स्टॉप देवरिया सदर को बनाया गया है।जिसका स्टेशन कोड DEOS है।

कोच[संपादित करें]

12565/12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस वर्तमान में 2 एसी फर्स्ट क्लास सह एसी 2 टियर, एक एसी 2 टियर, 2 एसी 3 टियर, 12 स्लीपर क्लास, 6 सामान्य अनारक्षित कोच एवं एक पैंट्री कार हैं। जैसा की भारत में सबसे ट्रेन सेवाओं के साथ होता हैं कोच की सरंचना में परिवर्तन भारतीय रेल के विवेक पर किया जा सकता है और यह मांग के आधार पर निर्धारित होता है।

सेवा[संपादित करें]

12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1174 किलोमीटर की दूरी 21 घंटे में (56.13 किमी/घंटा) एवं 12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1172 किलोमीटर की दूरी को 21 घंटे 10 मिनट में पूरा करती है। इस ट्रेन की औसत गति 55 किमी/घंटा से अधिक है, अत इसके किराये में सुपरफास्ट सरचार्ज[3] भी शामिल है।

समय सारिणी[संपादित करें]

12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस[4] हर दिन दरभंगा जंक्शन से हर दिन सबेरे 8.35 में खुलती हैं एवं अगले दिन सुबह के 05.35 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचती है।

# Code Stn Name Zone Div. Arr. Dep. Halt Dist. Day
1 DBG दरभंगा ज. ECR SPJ First 8.35 0 0 1
2 SPJ समस्तीपुर ज. ECR SPJ 9.25 9.45 20 38 1
3 MFP मुजफ्फरपुर ज. ECR SEE 10.3 10.35 5 90 1
4 HJP हाजीपुर ज. ECR SEE 11.14 11.15 1 143 1
5 SEE सोनपुर ज. ECR SEE 11.3 11.32 2 149 1
6 CPR छपरा ज. (PQ) NE BSB 12.45 12.55 10 203 1
7 SV सिवान ज. NE BSB 13.4 13.45 5 263 1
8 GKP गोरखपुर ज. (RL) NE LJN 15.5 16.1 20 383 1
9 LKO लखनऊ ज. NR LKO 20.55 21.2 25 661 1
10 CNB कानपुर सेंट्रल ज. NCR ALD 22.48 22.58 10 735
11 NDLS नई दिल्ली NR DLI 5.35 Last 0 1174 2

12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर दिन नई दिल्ली से 14.15 मिनट पर खुलती हैं एवं अगले दिन 11.25 मिनट पर दरभंगा जंक्शन पहुंचती है।

# Code Stn Name Zone Div. Arr. Dep. Halt Dist. Day
1 NDLS नई दिल्ली NR DLI First 14.15 0 0 1
2 CNB कानपुर सेंट्रल ज.(RL) NCR ALD 20.15 20.2 5 440 1
3 LKO लखनऊ ज.(RL) NR LKO 21.45 22.1 25 513 1
4 GKP गोरखपुर ज. NE LJN 2.4 2.55 15 792 2
5 SV Siwan Jn NE BSB 4.35 4.4 5 911 2
6 CPR Chhapra Jn (PQ) NE BSB 6.15 6.35 20 972 2
7 SEE Sonpur Jn ECR SEE 7.25 7.27 2 1025 2
8 HJP Hajipur Jn ECR SEE 7.43 7.45 2 1031 2
9 MFP Muzaffarpur Jn ECR SEE 8.45 8.5 5 1085 2
10 SPJ Samastipur Jn (Rev) ECR SPJ 10 10.26 26 1136 2
11 DBG Darbhanga Jn ECR SPJ 11.25 Last 0 1174 2
किराया तालिका सामान्य भाड़ा तत्काल भाड़ा सामान्य भाड़ा ($) तत्काल भाड़ा ($)
1 A 3470 3455 56 76
2 A 2035 2450 33 40
3 A 1410 1775 23 29
SL 535 685 9 12

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "भारतीय रेल का इतिहास". इंडियनरेलवेज.गव.इन. मूल से 13 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ९ नवंबर २०१५.
  2. "बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रूट". क्लिरट्रिप.कॉम. मूल से 12 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ९ नवंबर २०१५.
  3. "12566,बिहार सुपरफास्ट क्रांति,किराया". रेल.इन. मूल से 12 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ९ नवंबर २०१५.
  4. "संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई". इंडियाटाइम्स.कॉम. मूल से 14 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि इंडियाटाइम्स.कॉम. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)